LIVE

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश की कितनी संभावना; देश भर में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट

Nishant TiwariUpdated Jan 28, 2026, 22:49 IST

देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। कल हुई जोरदार बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम विभाग (IMD) ने आज भी आठ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, वहीं तेज हवाओं और नमी की वजह से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। आइए जानते हैं मौसम जुड़ी पल-पल की अपडेट।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश की कितनी संभावना; देश भर में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश की कितनी संभावना; देश भर में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आज, बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन और बढ़ेगी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने की अपील की है। जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल लाइव।

JAN 28, 2026 14:52 IST

Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में बारिश कब आएगी?

दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहे हैं, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार की बारिश के बाज राजधानी में अगली बारिश का पूर्वानुमान लगा लिया गया गै। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अगली बारिश की खेप 1 फरवरी को होने की संभावना है, जिसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।
JAN 28, 2026 14:49 IST

Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कल बारिश की कितनी संभावना?

मंगलवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी पड़े। आज सुबह से ही आसमान बादलों से ढका हुआ है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।
JAN 28, 2026 14:48 IST

Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में क्या आज बारिश आएगी?

दिल्ली में आज सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है। कल हुई बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन मौसम विभाग ने इसके लिए कोई चेतावनी या नोटिस जारी नहीं किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।
JAN 28, 2026 14:46 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: देश भर में कैसा है मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में 30 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर 'घने कोहरे' और 'शीतलहर' (Cold Wave) की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू संभाग और उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
JAN 28, 2026 14:46 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: तेजी से बढ़ी ठंड

उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में 28 जनवरी से ठंडक तेजी से बढ़ गई है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना कम हो जाएगी, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर ठंड की लहर और पाले के रूप में व्यापक रूप से महसूस किया जाएगा।
JAN 28, 2026 13:39 IST

Haryana Mausam Live Update: हरियाणा में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा बना रहेगा। 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 1 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
JAN 28, 2026 12:41 IST

Rajasthan Mausam Live Update: राजस्थान में मौसम का क्या है हाल

राजस्थान में मंगलवार रात मौसम ने करवट ली। नौ जिलों में ओलावृष्टि हुई, जबकि जयपुर समेत 13 जिलों में केवल बारिश दर्ज की गई। सीकर और कोटा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं, 31 जनवरी से प्रदेश में फिर से बारिश और आंधी का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
JAN 28, 2026 12:40 IST

Uttarakhand Mausam Live Update: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। रुद्रप्रयाग और चमोली में मंगलवार से ही वर्षा हो रही है, जबकि हरिद्वार में ओले गिरे। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और देहरादून सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हिमपात दर्ज किया गया। चकराता और औली में करीब दो फीट बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम को देखते हुए आठ जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
JAN 28, 2026 12:33 IST

Himachal Pradesh Mausam Live Update: हिमाचल का मौसम

शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। 700 से अधिक सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। चंबा जिले में सबसे अधिक हिमपात दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JAN 28, 2026 12:03 IST

Delhi Mausam Live Update: क्या कल दिल्ली में बारिश होगी?

मंगलवार को दिल्ली में अच्छी खासी बारिश हुई और कई जगहों पर ओले भी गिरे। आज भी सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। लेकिन बात करें दिल्ली के कल के मौसम की तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजधानी के कई इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
JAN 28, 2026 11:47 IST

Delhi Mausam Live Update: दिल्ली में बारिश कब आएगी

दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। दिल्ली में अब अगली बारिश 3 दिन बाद 1 फरवरी को होगी। IMD ने 1 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है
JAN 28, 2026 11:45 IST

Delhi Mausam Live Update: क्या दिल्ली में आज बारिश आएगी

आज सुबह से ही दिल्ली शहर पर बादलों का साया है। कल की बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना दिख रही है लेकिन मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई अलर्ट या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। IMD के मुताबिक दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
JAN 28, 2026 11:40 IST

UP Mausam Live Update: यूपी के इन जिलों में आंधी की आशंका

आज देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
JAN 28, 2026 11:36 IST

Manali Mausam Live Update: मनाली में कल कैसा रहेगा मौसम

बीते दिनों के स्नोफॉल के बाद, मनाली में आज भी हल्की बर्फबारी की संभावना है। कल के मौसम की बात करें तो, IMD के मुताबिक कल का तापमान -3 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और धूप खिलेगी
JAN 28, 2026 11:30 IST

Mussoorie Mausam Live Update: मसूरी में कल कैसा रहेगा मौसम

आज मसूरी में छिटपुट बादलों के साथ बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। IMD के मुताबिक कल, गुरुवार को मसूरी में हल्के बादलों के बीच से सूरज झांकता दिखाई देगा।
JAN 28, 2026 11:26 IST

Chhattisgarh Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना दिख रही है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जबकि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में खास बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 11°C दर्ज किया गया।
JAN 28, 2026 11:24 IST

Gorakhpur Mausam Live Update: गोरखपुर में भी बारिश की संभावना

गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है, जिससे धूप फीकी पड़ गई है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिन में कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
JAN 28, 2026 11:12 IST

MP Mausam Live Update: मध्य प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में दो मौसम प्रणालियों के असर से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जबकि 8 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ढाई इंच पानी दर्ज हुआ और बुधवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।
JAN 28, 2026 10:23 IST

Jammu Kashmir Mausam Live Update: गांदरबल में देर रात आया एवलांच

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में मंगलवार रात सरबल क्षेत्र में भीषण हिमस्खलन हुआ, हालांकि किसी की जान नहीं गई। हिमस्खलन से कुछ घरों, होटलों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पिछले चार दिनों में सोनमर्ग में करीब चार फीट बर्फ जम चुकी है। लगातार बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और नेवयुग टनल सहित श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।
JAN 28, 2026 10:06 IST

Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में आएगी बारिश

पहाड़ों में बर्फबारी के असर से बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत पांच जिलों में आज बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में रात का तापमान गिर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जनवरी से उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना और बेगूसराय में सुबह विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।