मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जानें दिल्ली, लखनऊ, पटना... के मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी मुख्यबिंदु
मोसम विभाग का अनुसार, डिप्रेशन ने आज सुबह के समय दक्षिण ओडिशा तट को गोपालपुर के पास पार किया, और वर्तमान में यह दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर स्थित है और इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के पार पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में एक चिह्नित कम दबाव क्षेत्र,आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: ओडिशा के दक्षिणी आंतरिक भाग पर दबाव
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 27 September 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
भारी बारिश के कारण हैदराबाद में लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के बाद मूसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 1,000 लोगों को एहतियात के तौर पर राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार देर रात राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कोयंबटूर, नीलगिरि, थेनी और तेनकासी जैसे पहाड़ी और पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।महाराष्ट्र में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने परामर्श जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। राजस्व और वन विभाग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 27 से 29 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कई हिस्सों में हुई बारिश
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कई हिस्सों में शनिवार को लगातार बारिश हुई। जिससे ग्रामीण इलाकों से संपर्क टूट गया और पारंपरिक रूप से सूखे की चपेट में आने वाले क्षेत्रों की सड़कें एवं पुल जलमग्न हो गए। सुबह आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में बीड, लातूर, धाराशिव, नांदेड़, परभणी और हिंगोली जिलों के कई हिस्सों में 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। परभणी जिले के गंगाखेड़ में एक दिन में सबसे अधिक 143 मिमी बारिश हुई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आज का मौसम काफी मिला-जुला रहने वाला है। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है, साथ ही हल्की ठंडी हवा भी सुकून दे रही है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की संभावना जताई है, जिससे दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैआज का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: कल भी आएगी मुंबई में बारिश
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब फिर से इसका जोर बढ़ने की संभावना है। सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो भारी बारिश की चेतावनी देता हैआज का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में आज सुबह दादर, प्रभादेवी और वर्ली इलाकों में बारिश के बीच लोग अपने काम पर निकलते दिखे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो भारी वर्षा की चेतावनी देता है। नागरिकों को संभावित असुविधाओं के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में न्यूनतम पारा 27.5 डिग्री
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को बारिश नहीं होने तथा हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है, जिससे राज्य में बारिश की संभावना दिख रही है। मौसम विभाग, पटना ने इस स्थिति को देखते हुए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना, किशनगंज, नालंदा और बक्सर में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं वैशाली जिले में ठनका गिरने की घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी बाद में मौत हो गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज-कल में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अभी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। IMD की मानें तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में भले ही मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की मौसमी गतिविधियों के संकेत दिए हैं। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहावना हो सकता है। इस दौरान हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। फिलहाल न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे दिन में गर्मी का असर बना रहेगा।Mumbai News: IIT मुंबई कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीक, आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, इलाज जारी
CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, कहा-किसी को भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं, इलाके में धारा 163 लागू
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
गुलाब जामुन में तैरता दिखा चूहा, Video वायरल होते ही मिला 'स्टॉप बिजनेस' नोटिस, मालिक ने कहा- नौकर का बदला
CJP Protest: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 10 अक्टूबर को 57 स्टेशनों के गेट बंद करने की तैयारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
