Aaj ka Mausam 27 December 2025 LIVE: मैदानी इलाकों में शीतलहर, कई राज्यों पर कोहरे की चादर, जानें कहां आएगी बारिश
Aaj ka Mausam 27 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले भागों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। इस मौसम का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई देगा। इधर, उत्तर भारत के लिए आईएमडी ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी एवं पाला गिरेगा। खासकर, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। घने कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। स्काईमेट के हवाले से अगले 24 घंटे दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी।
Aaj ka Mausam 27 December 2025 LIVE: मैदानी इलाकों में शीतलहर, कई राज्यों पर कोहरे की चादर, जानें कहां आएगी बारिश
