देश के कई इलाकों में आई चेतावनी; पटना, बालेश्वर में भारी बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना
ओडिशा में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में तब्दील होने वाला है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि आईएमडी ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक तीन जिलों - कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी के लिए ‘रेड अलर्ट’ (कार्रवाई करें) जारी किया है, जिसमें 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना की गयी है जबकि 14 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (तैयार रहें) जारी किया है, जिसमें 12-20 सेमी बारिश का अनुमान लगाया गया है और 13 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया है, जिसमें 7-11 सेमी बारिश की संभावना जतायी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अलर्ट
IMD का कहना है कि मौसम बदल रहा है, हवाएं बदल रही हैं, आसमान साफ़ हो रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे भारत से विदा हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत से धीरे-धीरे विदा होना शुरू हो गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान मौसम अपडेट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मौसम चेतावनी और वर्षा मानचित्र पंजाब और हरियाणा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून वापसी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में बढ़ा तापमान
बारिश का दौर थमने के बाद से राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। लोगों गर्मी और तेज धूर से बेहाल नजर आ रहे हैं। सितंबर के महीने में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप खिली
यूपी के गाजियाबाद में गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। यहां तेज धूप खिली हुई है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यहां मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। सितंबर के महीने में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पुणे में हल्की बारिश की अलर्ट
महाराष्ट्र के पुणे जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज पुणे में बादल गरजेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में हवाओं का सिलसिला शुरू
नोएडा में तेज धूप खिली हुई है और मौसम साफ बना हुआ है। शहर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन इस बीच यहां हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी का असर कम महसूस हो रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ओडिशा में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में भारी बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों में आज बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। पटना के साथ-साथ गयाजी, जमुई, बांका, भागलपुर समेत 13 जिलों में ठनका, बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कैसे होंगे मौसम के हालात
उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की मौसमी गतिविधियों के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली से मानसून वापस लौट गया है। अब नए मौसमी सिस्टम से ही बारिश की कुछ आशा है। आज आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, जो सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।Delhi News: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से ही 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
© 2026 Times Horizon Private Limited
