हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता ‘खराब', मुंबई से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता ‘खराब'
हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी पंजाब में यह ‘खराब’ और ‘मध्यम’ स्तर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद में शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 329 था। बोर्ड ने बताया कि बहादुरगढ़, धारूहेड़ा और पानीपत में AQI क्रमश: 324, 307 और 306 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, चरखी दादरी (292), गुरुग्राम (234), जींद (293), कैथल (283), सोनीपत (214), मानेसर (291) और यमुनानगर (226) में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ रही। पंजाब के विभिन्न शहरों में बठिंडा का AQI 227, लुधियाना 206, जालंधर 158, खन्ना 144, अमृतसर 126, पटियाला 122 और रूपनगर 153 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में AQI 117 रहा।CPCB के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बेहद खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हैदराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश जारी
केरल के कई क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे पलक्कड़, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तिरुवनंतपुरम के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण कुछ घरों को नुकसान भी हुआ। पलक्कड़ जिले के वालयार, मालमपुझा, मूलथारा और चुलियार बांधों में जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच गया, जिसके चलते अधिकारियों को बांध के फाटक कई सेंटीमीटर तक खोलने पड़े। इडुक्की के पोनमुडी और मदुपेट्टी समेत अन्य बांधों में जलस्तर ‘रेड अलर्ट’ तक पहुंच गया, जबकि त्रिशूर के शोलायार बांध में जलस्तर ‘ऑरेंज अलर्ट’ पर पहुँच गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान मौसम अपडेट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: IMD का वेदर अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर डिप्रेशन
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी बारिश हो सकती है। साथ ही अंडमान-निकोबार, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। 29 और 30 अक्टूबर को मेघालय, असम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गोवा में आज बारिश का येलो अलर्ट
गोवा में 25 अक्टूबर तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।एनसीआर में कितना दर्ज हुआ AQI
सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 7 बजे गाजियाबाद में एक्यूआई 243, नोएडा में 239, ग्रेटर नोएडा में 258, गुरुग्राम में 248 और फरीदाबाद में 255 दर्ज किया गया।दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) Live Updates: सराय काले खां में बहुत खराब दर्ज हुई हवा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में आज मौसम साफ रहने वाला है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश हो सकती है।दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) Live Updates: आज भी 400 पार दर्ज हुआ आनंद विहार का एक्यूआई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि आज मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवा भी चल सकती है। रात के समय हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 28 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कडलूर, पुडुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई और पड़ोसी जिलों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों में एक या दो बार गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर
केरल के विभिन्न हिस्सों में रात भर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस मौसमी कहर से मकानों और वाहनों को क्षति पहुंची, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई और यातायात भी बाधित हुआ। लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव हो गया और विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई जिसमें तिरुवल्लूर जिले के पल्लिपट्टू में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर, तिरुनेलवेली के नालुमुक्कू में 12 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबुदूर में सबसे कम एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह निम्न वायुदाब प्रणाली शुक्रवार की सुबह एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बनी है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम वायुदाब का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न वायुदाब क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और उसी क्षेत्र में स्थिर बना हुआ है। इसके (निम्न वायुदाब क्षेत्र) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इससे यह 25 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व और उससे लगी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
क्या UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव लेंगे रामलला का आशीर्वाद, 8 अक्टूबर को आखिर किस वजह से जा रहे अयोध्या?
दिन हो या रात, बदरीनाथ हाईवे पर जाम ही जाम, मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग-बलदौड़ा तक रेंगते रहे वाहन, पिंडदान करने जा रहे श्रद्धालु परेशान
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की छुट्टी; आराधना मिश्रा को कमान; TN नवभारत की खबर पर मुहर
जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा हिरासत को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- सरकार और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल
मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति की तैयारी, 3 अक्टूबर को भोपाल में जुटेंगे 35 हजार से ज्यादा गौपालक
© 2026 Times Horizon Private Limited
