यूपी-बिहार में मानसून मेहरबान, आज दिल्ली में भी दिख रही बारिश की आस
गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।नोएडा में खिली तेज धूप
मौसम विभाग ने नोएडा में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल शहर में तेज धूप खिली हुई है और हल्की हवाएं चल रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक शहर में बरसात हो सकती है।दिल्ली का अधिकतम तापमान
दिल्ली में भले ही बारिश का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भोपाल में आज बारिश का अलर्ट
भोपाल में आज दिन भर हल्के बादलों से आसमान भरा रहेगा और साथ में बारिश की संभावना भी दिख रही है। इसके साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों में ये रहा MP में बारिश का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में बारिश की बढ़ी संभावना
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में आज बारिश की दिख रही आस
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।विभाग के अनुसार, आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में आज बारिश के आसार कम हैं, IMD की ओर से कोई अलर्ट भी नहीं जारी किया गया है। आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश या भारी भारी बारिश के साथ बिजली की गरज-चमक और तेज सतही हवा, जिसकी रफ्तार 30 से 50 Kmph हो सकती है, की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ओडिशा के संबलपुर में बरस रहे बादल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज बिहार में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और कटिहार जिलों के अनेक स्थानों पर आज बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, अरवल, भोजपुर सहित अन्य जिलों के एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है और किशनगंज के एक दो इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना शहर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। एक या दो बौछारें भी देख सकता है, इसके साथ ही चमक-गरज वाली तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। आज पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। हवा में नमी का आंकड़ा 80 फीसदी तक जा सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी राजस्थान में चलेगा बारिश को दौर
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 26 से 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का दौर
राजस्थान के पूर्वी भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा पश्चिमी राजस्थान में भी 26-29 जून को बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज नर्म है लेकिन हवाओं के थमने से उमस परेशान कर रही है। मानसून का इंतजार अब भी जारी है। मौसम विभाग ने 26 जून से आंधी-गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी यूपी में आज बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश गर्मी से राहत महसूस कर रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्टिव होने से बारिश की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। मानसून की गति पश्चिम की ओर शिफ्ट हो रही हैं। राज्य का पश्चिमी हिस्सा आज भारी बारिश देख सकता है।दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
