LIVE

उत्तर से दक्षिण तक मानसून मानसून ने पकड़ी तेजी; राजस्थान में बारिश का दौर शुरू, एमपी-यूपी में जारी हुआ अलर्ट

Aaj ka Mausam 25 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। कहीं मूसलधार बारिश जन-जीवन को प्रभावित कर रही है तो कहीं हल्की फुहारें राहत दे रही हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया ने मानसून को और सक्रिय कर दिया है। आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
उत्तर से दक्षिण तक मानसून मानसून ने पकड़ी तेजी; राजस्थान में बारिश का दौर शुरू, एमपी-यूपी में जारी हुआ अलर्ट
Aaj ka Mausam 25 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert News Today Updates: मानसून का असर इस समय देश के लगभग सभी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। कहीं मूसलधार बारिश हो रही है तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में जन-जीवन को प्रभावित किया है। भूस्खलन की घटनाओं के चलते कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया है, जबकि शहरों में जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम को और अधिक सक्रिय बना रहा है। इसके असर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज 25 जुलाई और 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर तेलंगाना में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। असम, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बात अगर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, और पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों की करें तो यहां हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की आशंका है।
Jul 25, 2025 | 08:18 PM IST

गुरुग्राम में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के गुरुग्राम में मौसम का हाल सुहावना बना रहेगा। यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Jul 25, 2025 | 07:16 PM IST

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कल यानी 26 जुलाई को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। बता दें दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी। शाम तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
Jul 25, 2025 | 05:46 PM IST

दिल्ली में कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही के बीच कल बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Jul 25, 2025 | 05:46 PM IST

गौतमबुद्धनगर में तीन दिन बारिश का अलर्ट

गौतमबुद्धनगर में मौसम विभाग ने तीन दिन झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्धनगर में 27 जुलाई, 28 जुलाई और 29 जुलाई को झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। भारी बारिश से तापमान में कमी आएगी और ठंडक बनी रहेगी।
Jul 25, 2025 | 02:57 PM IST

राजस्थान में बारिश का दौर शुरू


एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के अनेक हिस्सों में शुक्रवार से भारी बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अनेक जगह आगामी कुछ दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर अवदाब में बदल चुका है और इसके आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्से तथा इसके सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही भारी बारिश होने की संभावना है।
Jul 25, 2025 | 01:52 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: जुहू के बीच पर उफनती लहरें

जुहू के सिल्वर बीच इलाके में, जहां कई फिल्मी सितारों के आशियाने हैं, वहां समंदर की उफनती लहरों ने खतरा पैदा कर दिया है। तेज़ हवाओं के साथ समुद्री लहरें चौपाटी को पार कर सड़क तक पहुंच रही हैं, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर इस समुद्र से सटी सड़क को बंद कर दिया गया है। लहरों और तेज हवा की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि चौपाटी के किनारे स्थित एक गार्डन की बाउंड्री वॉल गिर गई है। शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, सनी देओल और शक्ति कपूर जैसे नामी सितारे इसी क्षेत्र में रहते हैं।
Jul 25, 2025 | 12:40 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: ओडिशा में जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से ओडिशा के कम से कम 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'विफा' के दोबारा सक्रिय होने के चलते गुरुवार सुबह 5:30 बजे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मयूरभंज, क्योंझर, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुंदरगढ़, देवगढ़, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, ढेंकानाल और अंगुल जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 25, 2025 | 12:20 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: मध्य प्रदेश 23 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात को देखते हुए राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून राज्य पर खासा मेहरबान रहा है। अब तक औसतन 21 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 7.3 इंच अधिक है।
Jul 25, 2025 | 11:24 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: मुंबई में बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ

Jul 25, 2025 | 09:47 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: मुंबई में भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे बंद

Jul 25, 2025 | 09:46 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: एमपी के ग्वालियर में भारी बारिश के कारण जलभराव

Jul 25, 2025 | 09:44 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की आशंका है। राजधानी देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जहां एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Jul 25, 2025 | 08:51 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: मुंबई में बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव

Jul 25, 2025 | 08:50 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया

Jul 25, 2025 | 08:09 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट

आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12:40 बजे समुद्र में 4.64 मीटर का हाईटाइड आने की संभावना है, जिसके दौरान करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। फिलहाल मुंबई में किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति नहीं है। हालांकि, सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Jul 25, 2025 | 07:29 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 30 जुलाई के बीच कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, गुजरात क्षेत्र में 25 से 29 जुलाई के दौरान और सौराष्ट्र एवं कच्छ में 26 से 29 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
Jul 25, 2025 | 07:01 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

25 जुलाई को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को, मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को और विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में 25 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Jul 25, 2025 | 07:01 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो केरल और माहे, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 29 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 25 से 27 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Jul 25, 2025 | 07:02 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: शहरों का तापमान

- दिल्ली: अधिकतम तापमान – 36°C, न्यूनतम तापमान – 29°C
- मुंबई: अधिकतम तापमान – 28°C, न्यूनतम तापमान – 27°C
- पटना: अधिकतम तापमान – 32°C, न्यूनतम तापमान – 28°C
- लखनऊ: अधिकतम तापमान – 39°C, न्यूनतम तापमान – 30°C
- जयपुर: अधिकतम तापमान – 33°C, न्यूनतम तापमान – 26°C
- भोपाल: अधिकतम तापमान – 27°C, न्यूनतम तापमान – 23°C
- कोलकाता: अधिकतम तापमान – 29°C, न्यूनतम तापमान – 28°C
- चेन्नई: अधिकतम तापमान – 33°C, न्यूनतम तापमान – 28°C
- रांची: अधिकतम तापमान – 27°C, न्यूनतम तापमान – 24°C
- अहमदाबाद: अधिकतम तापमान – 31°C, न्यूनतम तापमान – 26°C
- नैनीताल: अधिकतम तापमान – 29°C, न्यूनतम तापमान – 24°C
Jul 25, 2025 | 07:02 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुआ येलो अलर्ट

Jul 25, 2025 | 07:02 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। आईएमडी पटना के मुताबिक, 25 जुलाई को 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जहानाबाद, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, लखीसराय, कटिहार, नालंदा, गया, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और किसानों को खुले में न जाने की सलाह दी गई है।
Jul 25, 2025 | 07:03 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

यूपी में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार, 25 जुलाई को 15 जिलों में मूसलधार बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें झांसी, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, प्रतापगढ़, हमीरपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, चित्रकूट, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, बांदा, महोबा और ललितपुर शामिल हैं।
Jul 25, 2025 | 07:02 AM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 25 July 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 25 जुलाई को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन 26 और 27 जुलाई को तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी बीच यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।