दिल्ली-मुंबई में आज बारिश, चंबा, कांगड़ा और मंडी में रेड अलर्ट जारी; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 25 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश कहर भी बरपा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने, लैंडस्लाइड और बाढ़ की घटनाएं लगातार हो रही है। जिससे कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण इन राज्यों में कई प्रमुख सड़कें भी बंद हैं। इससे पर्यटकों को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं यूपी, बिहार में गंगा समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। राजस्थान में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोटा, बूंदी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
दिल्ली-मुंबई में आज बारिश, चंबा, कांगड़ा और मंडी में रेड अलर्ट जारी; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
