आज का मौसम: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच बारिश बनेगी आफत, पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 24 December 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: IMD के मुताबिक, आज पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। जिसका प्रभाव यूपी, दिल्ली, बिहार जैसे मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों के मौसम पर पड़ सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर बढ़ने और तापमान और घटने की संभावना है। आज मौसम का ताजा हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड की मार झेल रहे हैं। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। दिन में धूप बेअसर हो गई है। जिससे रात जैसी सर्दी दिन में भी पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तरी हिस्से में आज 4 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल शामिल हैं। जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पहाड़ों पर बदले इस मौसम का असर मैदानी राज्यों में भी पड़ेगा। बर्फीली हवाओं के कारण यूपी, बिहार समेत कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। नए साल से पहले एक बार और इन पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

aaj ka mausam (1)

आज का मौसम

आज 22 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट (Dense Fog Alert)

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में 22 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिहार के पटना, पूर्णिया, गया, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय और दरभंगा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं झारखंड के कई हिस्सों में भी घने कोहरे का अलर्ट है। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच जाएगी। यूपी में अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली, वाराणसी, समेत कई जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हरियाणा और पंजाब में भी घने कोहरे के चलते गुरुग्राम, सोनीपात, पानीपत, अमृतसर और फरीदकोट में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा सकती है।

End of Feed