चैत्र में 'सावन-भादो' जैसा हाल! दिल्ली-राजस्थान में IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी-बिहार में अप्रैल तक चलेगा बारिश का दौर
यूपी में क्या थम गया बारिश का दौर या फिर मौसम मारेगा पलटी? यहां क्लिक कर जानें यूपी के मौसम का पूरा हाल।
बिहार में आज भी आएगी बारिश या लौट आई गर्मी? यहां क्लिक कर पढ़ें बिहार के मौसम के बारे में।
दिल्ली में आज फिर कैसे बदल गया मौसम? कबतक चलेगा बारिश का दौर? जानें दिल्ली के मौसम का हाल।
राजस्थान में आज फिर शुरू हुई बारिश कब तक आएगी? कब लौटेगा हीटवेव का अलर्ट, जानें राजस्थान के मौसम का हाल।
बाकी राज्यों और शहरों के मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें और देखें IMD के हवाले से शहरों के मौसम का लाइव हाल।
Aaj ka Mausam 23 March 2026 LIVE: राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश
राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस अवधि में सबसे अधिक 9.0 मिलीमीटर वर्षा हनुमानगढ़ जिले के भादरा में रिकॉर्ड की गई। सोमवार तड़के से ही जयपुर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी, बादलों की आवाजाही और चल रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। आईएमडी के प्रवक्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।Aaj ka Mausam 23 March 2026 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 23 March 2026 LIVE: देश भर में बिगड़ने वाला है मौसम
आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इस पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत के राज्यों में काफी ज्यादा वर्षा और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च और फिर 27-28 मार्च को कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, दक्षिण और पश्चिम भारत के कोंकण और केरल जैसे क्षेत्रों में 23 से 25 मार्च के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी और गर्म मौसम का सामना करना पड़ सकता है।Aaj ka Mausam 23 March 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी
Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में फिर कब आएगी बारिश
बिहार में 26 मार्च की शाम से एक बार फिर 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' सक्रिय हो रहा है। 27 से 29 मार्च के बीच समूचे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं, गरज-चमक और ठनका (आकाशीय बिजली) का खतरा बना रहेगा। पटना समेत लगभग सभी 38 जिलों में इस 'आसमानी आफत' का असर दिखने की आशंका है।UP Ka Mausam Live Updates:यूपी में 3 दिन बाद फिर होगी बारिश!
यूपी में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन जल्द ही एक बार फिर बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 मार्च को यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आगामी 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बरकरार रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल सकता है। बादलों की मौजूदगी के कारण फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। लेकिन तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश के बाद निकली तेज धूप
दिल्ली में सुबह बारिश के बाद दिन में फिर से मौसम बदल गया है। आसमान में बादलों की जगह अब तेज धूप ने ले ली है। शाम को फिर से बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बारिश हुई। आईएमडी के जयपुर केंद्र का कहना है कि आज सोमवार को भी राज्य में कई जगह बारिश हो सकती है। इसके अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कहीं–कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 9.0 मिलीमीटर बारिश भादरा (हनुमानगढ़) में दर्ज की गयी।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का दौर
आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 26 और 27 मार्च को राज्य के उत्तरी व पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक नया और अधिक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और वर्षा हो सकती है।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के मौसम का कैसा रहने वाला है हाल
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 23 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। वहीं बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से आगामी दिनों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और 26-27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 से 31 मार्च के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके चलते राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज दिनभर होगी बारिश
दिल्ली में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूरे दिन समूची दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: अगले तीन घंटे के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने दौसा और भरतपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं जयपुर, अलवर, टोंक और करौली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? कब-कहां होगी बारिश?
बिहार में आज भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। विस्तार से बिहार के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।UP Ka Mausam Live Updates: यूपी में बारिश का कैसा है हाल
यूपी में बारिश का दौर फिलहाल ठहरा है। लेकिन जल्द ही एक बार और इसके शुरू होने की संभावना है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में बारिश का कैसा रहेगा हाल?
राजस्थान के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी है। आज मौसम का कैसा हाल रहने वाला है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करके पूरी रिपोर्ट पढ़ें।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में घने बादल और बारिश
दिल्ली में सोमवार तड़के से ही बारिश और हवाओं का सिलसिला चल रहा है। पूरे NCR में घने बादल छाए हुए हैं और नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।Haryana Ka Mausam Live Updates: हरियाणा में आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में क्यों हो रही बारिश
प्रदेश में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार, 22 मार्च को भी पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। वहीं जैसलमेर और फलोदी में कई स्थानों पर दिन के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित
जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करेंRajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में भारी चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनू और सीकर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, बूंदी, अजमेर और नागौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की वर्षा के साथ कहीं-कहीं 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैंRajasthan Ka Mausam Live Updates: बुधवार से शुरू होगा बारिश का नया दौर; अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 मार्च को राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर और भरतपुर शामिल हैं। इस दौरान इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।Rajasthan Ka Mausam Live Updates: जयपुर में झमाझम बारिश
जयपुर में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश की शुरुआत हुई, जबकि सुबह से ही घने बादल छाए रहे। प्रदेश में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार, 22 मार्च को भी पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं जैसलमेर और फलोदी में दिन के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में हवाओं के साथ बूंदाबादी शुरू
दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और इसी बीच कई इलाकों में हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है।Delhi Ka Mausam Live Updates: पूरी दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
समूचे दिल्ली शहर में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शहर में बारिश हो रही है।MP Ka Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश में भी शुरू होगाी बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का रुख बदलने वाला है। IMD भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर पूर्वी हिस्सों, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से अधिक जिलों में दिखेगा। इससे पहले अगले तीन दिन प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी और दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता हैUP Ka Mausam Live Updates: यूपी में कब और कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 26 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 27 मार्च को पश्चिमी यूपी में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 28 मार्च को पश्चिमी यूपी में फिर से बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहेगा। इस तरह अगले तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रुख बदलता रहेगा।UP Ka Mausam Live Updates: यूपी में 26 मार्च से लौटेगी बारिश
26 मार्च से फिर यूपी में बारिश का एक दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा।UP Ka Mausam Live Updates: यूपी वालों को दो दिन की राहत
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साफ आसमान के कारण दिन में धूप की तपिश बढ़ सकती है, जिससे गर्मी का एहसास बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक इसी तरह का शुष्क मौसम जारी रहेगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बूंदाबादी शुरू
दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ हल्की हवाओं की भी कुछ संभावना जताई है।Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आज सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में आसमान साफ रहेगा और खिली हुई धूप देखने को मिलेगी।Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली NCR के कुछ इलाकों में सोमवार तड़के बारिश की कुछ बूंदें गिरीं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज बारिश हो सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।दिल्ली-NCR में आधी रात से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव
विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले आज दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद, इंटरचेंज की सुविधा जारी
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में बड़ा खेल! 55 हजार करोड़ के लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर, 25 हजार संपत्तियों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
Delhi News: INDIA गठबंधन का विरोध मार्च आज, दिल्ली में इन रास्तों से बचकर निकलें, सुबह 6 बजे से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन लागू
योगी संभल से लड़ें चुनाव,अखिलेश गोरखपुर से उतरें मैदान में,ओवैसी का खुला चैलेंज
© 2026 Times Horizon Private Limited
