उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जाने आज के मौसम का अपडेट
एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी पहाड़ी राज्यों में हो सकती है। वहीं कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर से भारी बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान है। जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग और शिंकुला में बर्फबारी की शुरुआत हो गई है, जिसे देखकर सैलानी बेहद खुश नजर आए। रविवार को रोहतांग और शिंकुला पहुंचे पर्यटकों को आसमान से गिरते बर्फ के फाहों ने खास अंदाज़ में स्वागत किया। रोहतांग दर्रे तक फोर बाई फोर वाहनों से 277 पर्यटक पहुंचे। हल्की बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने नजारे का भरपूर आनंद लिया और इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरों में कैद किया। वहीं शिंकुला दर्रे में भी सैलानियों की मौजूदगी रही, जहां लोगों ने बर्फ में मस्ती की और यादगार लम्हे बिताए। मौसम के अनुमान को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कुल्लू-मनाली की ओर रुख कर रहे हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में न्यूनतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी 21.12.2025
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में शीतलहर और ठंड के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कारगिल शहर में बर्फबारी शुरू हई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: IMD ने झारखंड के कुछ हिस्सों में ठंड और घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम चेतावनी बिहार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में न्यूनतम तापमान
उत्तर प्रदेश के नोएडा में ठंड का कहर जारी है। शहर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा रहा है। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है।दिल्ली में सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में आज की तरह ही कल यानी 22 दिसंबर, सोमवार को घना कोहरे के साथ भीषण सर्दी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। रात के साथ-साथ दिन में कंपा देने वाली सर्दी होगी। धूप निकलने के कम आसार हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में 40 दिन के चिल्लई कलां की शुरुआत
कश्मीर में अब तीन महिने के सूखे का अंत हो गया है। सीजन की पहली बर्फबारी के साथ कश्मीर में 40 दिन के चिल्लई कलां की शुरुआत हो गई है। गुलमर्ग और सोनमर्ग क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में फिर शुरू होगा शीतलहर का दौर
मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह से राजस्थान में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा। तब तक प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के धौलपुर में छाया घना कोहरा
VIDEO | Dholpur, Rajasthan: Dense fog blankets the region as the IMD issues a yellow alert, warning residents of low visibility and chilly winter conditions. #DholpurFog #IMDAlert #RajasthanWeather
— Press Trust of India (@PTI_News) December 21, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/ZPvLzpG0Xr
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अयोध्या में कोहरे में लिपटा दिखा सरयू घाट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हुई बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। वहीं कुछ जगहों पर घने से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में घने कोहरे से कई जिलों में 50 मीटर से कम विजिबिलिटी
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में भारी गिरावट आई। सुबह के समय आगरा हवाई अड्डे, प्रयागराज, कानपुर (हवाई अड्डा), बरेली, झांसी और कई अन्य स्थानों पर बहुत घना कोहरा देखा गया। यहां पर दृश्यता 50 मीटर से कम रह गयी। आईएमडी ने बताया कि कई जिलों में, विशेष रूप से पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक प्रतिकूल मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। यूपी में 22 दिसंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है जबकि कुछ इलाकों में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।
Delhi Air Pollution: दिल्ली में छाई स्मॉग की मोटी परत
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इस दौरान बिलासपुर में घना कोहरा और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा। इसके अलावा, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ताबो में यह शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, दिन में सोलन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के आसपास और मंडी जिले की बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में तड़के और देर रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की आशंका को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 25 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव
टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस: पहचान पत्र साथ रखें, कार्रवाई में बाधा न बनें
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
© 2026 Times Horizon Private Limited
