LIVE
यूपी-बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट, राजस्थान-गुजरात में भी जारी हुए अलर्ट; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
देशभर में मानसून की सक्रियता के चलते बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है। दिल्ली में और बिहार के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों में बाढ़ की स्थितियां भी दिख रही हैं, वहीं, मुंबई में आज बारिश का प्रकोप कुछ कम होगा।
महाराष्ट्र, गुजरात से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु तक भारी बारिश के दौर से परेशानियां उठाने के बाद अब ये इलाके कुछ राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार के इलाके में बारिश कुछ कमजोर पड़ने के बाद वापसी की आहट दे रही है। फिलहाल इन उत्तर के राज्यों में बढ़े उमस से बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज दिनभर कैसा रहने वाला है आपके शहर में मौसम का हाल।
AUG 21, 2025 23:13 IST
अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना
पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिम सियांग, लोअर दिबांग वैली, लोहित और चांगलांग जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
AUG 21, 2025 19:42 IST
गुजरात में भारी बारिश
गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर, निचले इलाकों से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। फिलहाल, बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, जिससे आस-पास के गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में तेज मौसमी गतिविधियां और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है।
AUG 21, 2025 15:13 IST
AUG 21, 2025 15:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, शेखपुरा और लखीसराय जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और ठनका गिरने की संभावना है। तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 21, 2025 14:32 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में इन दिनों बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, राजस्थान के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकांश जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी दौरान, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी 22 से 29 अगस्त के बीच वर्षा होने की उम्मीद है।
AUG 21, 2025 14:00 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में इस दिन के लिए जारी हुआ अलर्ट
दिल्ली में 23 तारीख यानी शनिवार को तड़क-गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 21, 2025 13:36 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इस हफ्ते कैसा रहने वाला है दिल्ली NCR का मौसम
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि NCR में अगले पूरे हफ्ते तक बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 21 और 22 अगस्त को आंधी और बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका रहेगी। 23 से 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 26 और 27 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश या फिर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
AUG 21, 2025 13:23 IST
AUG 21, 2025 12:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन इलाकों में बारिश के आसार
अगले कुछ घंटों में पटना, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के गरज-चमक और ठनका गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 21, 2025 11:36 IST
AUG 21, 2025 09:39 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भी बारिश
राजस्थान में भी मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी जयपुर सहित अजमेर और नागौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
AUG 21, 2025 08:46 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में कैसा रहेगा मौसम
आज IMD ने मुंबई और आसपास के जिलों ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पुणे के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। नासिक के घाट क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
AUG 21, 2025 07:54 IST
AUG 21, 2025 07:06 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देहरादून में बारिश से हुई दिन की शुरुआत
देहरादून में सुबह की शुरुआत बिजली की चमक-गरज और बारिश के साथ हुई है। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। कल, बुधवार को राजधानी का मौसम लगातार करवट बदलता रहा था।
AUG 21, 2025 06:47 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में भी बारिश
आज बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं।
AUG 21, 2025 06:47 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज 11 जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कौशांबी, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी,गाजीपुर, बलिया और प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
AUG 21, 2025 06:47 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज से हल्की से मध्यम बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश रुकी हुई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
