हिमाचल में अब कमजोर होगा मानसून, बिहार-यूपी के कई शहरों में जारी हुए अलर्ट; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में जारी हुआ अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तेज हवाओं के साथ तूफान के आसार
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना
पूर्वी और मध्य भारत 20-26 सितंबर तक, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश
राजस्थान के इन जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश होने का अलर्ट
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के पानी में चार लोग बहे
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग बह गए। शुक्रवार रात करीब आठ बजे रायचोटी कस्बे के एसएम कॉलोनी इलाके में 28 वर्षीय महिला शेख मुन्नी और उसका बेटा भारी बारिश के पानी में बह गए। उन्होंने बताया कि बिजली गुल हो जाने के कारण मुन्नी मोमबत्ती लाने के लिए बाहर निकली थी, लेकिन उसके घर के सामने नाले के ऊपर बना स्लैब टूट गया, जिससे वह अपने बेटे के साथ उसमें गिर गई। एक अन्य घटना में, रायचोटी कस्बे में ही आठ वर्षीय बच्ची ऑटोरिक्शा से उतरते समय भारी बारिश के पानी में बह गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्ची ट्यूशन से घर लौट रही थी।यूपी में कल बारिश का कोई अलर्ट नहीं
यूपी में कल से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।दिल्ली-एनसीआर में कल से मौसम साफ
दिल्ली-एनसीआर में कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप निकलने से पारा भी ऊपर चढ़ सकता है। आने वाले दिनों में एक बार फिर दिल्लीवासियों को गर्मी परेशान कर सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में कमजोर होगा मानसून
हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाने के बाद अब मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 20 सितंबर को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 21 से 24 सितंबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही, प्रदेश के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है, उनमें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, धमतरी और गरियाबंद शामिल हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने मौसमी सिस्टम का असर आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 22 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बदलाव से कुछ क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP का मौसम
मध्यप्रदेश में इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव ज्यादा नहीं देखा जा रहा है। इसी कारण प्रदेश में फिलहाल हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राज्य के 10 से अधिक जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश की संभावना नहीं है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भोजपुर में ऑरेंज अलर्ट
बिहार के भोजपुर में भी बारिश आंधी और बिजली गिरने की तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है। यहां अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी
सिवान, सारण, बक्सर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, ठनका के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में अब बढ़ेगा पारा
अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में इसका असर कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी मानसून पूरी तरह विदा लेगा। आज, शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आज यहां होगी बारिश
उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। आज बागेश्वर, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में यहां आने वाली है बारिश
गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर जिले के एक या दो स्थानों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, ठनका, हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय दिख रहा है। इसका प्रभाव आज भी दिखाई देगा। आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम में ठंडक आएगी और उमस से राहत मिलेगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज का मौसम
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज दिल्ली में थोड़ी बहुत बारिश की संभावना दिख रही है लेकिन धूप और गर्मी की स्थिति बरकरार रहेगी। यह सिलसिला अगले सप्ताह तक चलने वाला है।Delhi News: सीमापुरी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
Noida News: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, NDRF-SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
© 2026 Times Horizon Private Limited
