दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना; यूपी-बिहार में भी आएगी बारिश, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दैनिक मौसम पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नाउकास्ट पंजाब
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मराठवाड़ा में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 और 20 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट
नवरात्रि तक यूपी में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं
यूपी के गाजियाबाद जिले में आज आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही के बीच शहर में बारिश की कोई संभानवा नहीं है। आईएमडी ने गाजियाबाद को ग्रीन जोन में रखा है। आगामी दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में उमस भरी गर्मी
नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। यहां उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच नोएडा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। शहर को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभाआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में यहां आने वाली है बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: चंडीगढ़ में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2–3 घंटों के दौरान ट्राइसिटी (चंडीगढ़, एसएएस नगर मोहाली और पंचकूला) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज यूपी में यहां आएगी बारिश
मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में सुबह से छाए हैं बादल
रात करीब तीन बजे मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और किशनगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इन क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, दक्षिण बिहार के पटना सहित कई इलाकों में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विभाग ने आज बिहार के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को छोड़कर बाकी सभी जिले शामिल हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। बीते दिनों हुई हल्की बारिश ने मौसम को कुछ ठंडा जरूर किया लेकिन उमस अभी भी बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान बादलों की गरज के साथ आसमान में बिजली चमकने की भी संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बादलों की आवाजाही जारी है और अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय मौसमी गतिविधियों का अनुमान जताया है। इस अवधि में तेज आंधी, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
