LIVE
देशभर में मानसून की रफ्तार तेज; उत्तराखंड में जारी हुआ रेड अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट दर्ज
Aaj ka Mausam 19 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अधिकांश इलाकों में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली और आसापास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हालात कमोबेश ऐसे ही रहने वाले हैं।
Aaj ka Mausam 19 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates:असल मायनों में सावन का असर मौसम पर हावी है। मानसूनी गतिविधियां तेज हैं और देशभर में बारिश का दौर भी जारी है। राजस्थान, दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने, पहाड़ों पर बादल फटने, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। आइए नजर रखते हैं दिनभर के मौसम के लाइव अपडेट्स पर।
JUL 19, 2025 19:00 IST
JUL 19, 2025 18:58 IST
JUL 19, 2025 18:56 IST
JUL 19, 2025 17:24 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: फरीदाबाद में आज का तापमान
फरीदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
JUL 19, 2025 17:24 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में आज का तापमान
गुरुग्राम में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
JUL 19, 2025 17:22 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUL 19, 2025 17:21 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUL 19, 2025 15:38 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में जारी हुआ रेड अलर्ट
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है।
JUL 19, 2025 14:57 IST
JUL 19, 2025 14:32 IST
JUL 19, 2025 13:45 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजिायबाद में बारिश का संभावना
मौसम विभाग की मानें तो आज गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। लेकिन शाम तक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 19, 2025 12:53 IST
JUL 19, 2025 12:11 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर में कैसा है मौसम
भोपाल में आज उमस भरा मौसम है, जो अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। आज उज्जैन में हल्की बारिश हो सकती हैं और ग्वालियर में अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
JUL 19, 2025 11:31 IST
JUL 19, 2025 11:07 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में बन रहे बारिश के आसार
आज जोधपुर संभाग में भारी, अतिभारी बारिश और अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही कमी होने की प्रबल संभावना है।
JUL 19, 2025 10:32 IST
JUL 19, 2025 09:51 IST
JUL 19, 2025 09:21 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन जिलों में बारिश आएगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। कोटा, अजमेर,सिरोही, जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद जैसे जिलों ते कुछ हिस्सों में अतिभारी और अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं जैसलमेर, चुरू और बाड़मेर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम, किन जिलों में आज भी होगी बरसात
यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम, किन जिलों में आज भी होगी बरसात
JUL 19, 2025 08:36 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में कैसा रहेगा मौसम
आज राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाके शुष्क रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। केवल मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और जमुई जैसे जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
JUL 19, 2025 07:43 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य की लगभग 250 सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
