Aaj ka Mausam 17 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, हिमाचल से यूपी तक इन राज्यों में IMD का अलर्ट
शीतलहर की चपेट में रामनगरी अयोध्या
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर हवा गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। आज सुबह कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए एक बार फिर राजधानी में ग्रेप-3 के प्रतिबंध सख्ती से लागू कर दिए गए हैं।दिल्ली में आज सुबह छाया घना कोहरा
मुरादाबाद में घने कोहरे और शीतलहर का सितम जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में जल्द ठंड से मिलेगी राहत
आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे राज्य में जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता कम होने और आवागमन के प्रभावित होने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि उत्तरी बंगाल के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्वी व पश्चिमी बर्धमान और नादिया जिलों में भी कोहरे से आवागमन प्रभावित हो सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब के इस जिले में जीरो डिग्री के पास पारा
पंजाब में भी कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर, बठिंडा और अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.7 डिग्री सेल्सियस, तीन डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी
हरियाणा में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल और हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः दो डिग्री सेल्सियस और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में ठंड और कोहरे का प्रकोप
उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहा और पिछले 24 घंटों में किसी भी जिले में बारिश की कोई खबर नहीं मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। हरदोई (4 डिग्री सेल्सियस), कानपुर शहर (4), अयोध्या (4), नजीबाबाद (4), मुजफ्फरनगर (4.1), मुरादाबाद (4.2) और बरेली (4.8) सहित अन्य जगहों पर भी न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।
दिल्ली के व्यापारियों का बड़ा फैसला, प्रदर्शनों के दौरान अब बंद नहीं होंगे बाजार, पुलिस कमिश्नर से मांगी सुरक्षा
दिल्ली-NCR में आधी रात से झमाझम बारिश के बाद रेड अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव, पारा लुढ़कने से मौसम ठंडा
Bharatpur News: खूनी संघर्ष के बाद पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या, जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप
विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले आज दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद, इंटरचेंज की सुविधा जारी
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में बड़ा खेल! 55 हजार करोड़ के लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर, 25 हजार संपत्तियों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
© 2026 Times Horizon Private Limited
