Aaj ka Mausam 16 September 2025 LIVE: देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से मची तबाही, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही
उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर रातभर हुई भारी बारिश से सड़कें, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मंगलवार तड़के एक पुल बहने की भी सूचना मिली। इस आपदा के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है, और कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है।हिमाचल में बाढ़ और लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और मंडी में एक बस स्टैंड भी जलमग्न हो गया।शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन और तबाही
दिल्ली में आज बारिश के कोई आसार नहीं
दिल्ली में मंगलवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 था।
NDRF और SDRF ने देहरादून के सहस्त्रधारा में बचाव अभियान जारी
Dehradun District Floods: देहरादून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़
#WATCH उत्तराखंड: देहरादून में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सहस्त्रधारा में दुकानें और होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। pic.twitter.com/ySCLMcQalX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025
देवभूमि इंस्टीट्यूट पोंडा में जलभराव, फंसे छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मंडी में आफत की बारिश
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण धर्मपुर बस स्टैंड और बाजार में भारी नुकसान हुआ है। बस स्टैंड में खड़ी कई सरकारी बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई। धर्मपुर बस स्टैंड में पानी घुस गया जिसमें बसें डूबी हुई दिखाई दे रही थीं। लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी और मलबा घुस गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चमोली में भारी बारिश के कारण कई रास्ते बंद
चमोली में भारी बारिश के कारण कई रास्ते बंदचमोली में बीती रात से हो रही लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा गौचर में मलबा आने के कारण बंद कर दिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग नैनीसैन मोटर और कई अन्य जगहों पर भारी मलबा आने के चलते हुआ मार्ग बंद कर दिया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून समेत सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में उमस वाली गर्मी से बेहाल लोग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बदल गई है। बारिश की कमी से शहर का तापमान और उमस दोनों बढ़ने लगी है। लोग चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में थमा बारिश का दौर
राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जाएगी।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार का मौसम
बिहार में बारिश का दौर अभी भी जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। केवल पश्चिमी चंपारण और किशनगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और उन्नाव में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
