Aaj ka Mausam 16 September 2025 LIVE: देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से मची तबाही, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 16 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तराखंड के सहस्रधारा में बादल फटने से पूरे जिले में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इससे घरों, दुकानों और होटलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली-राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं कई स्थानों पर बारिश के कारण जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
Aaj ka Mausam 16 September 2025 LIVE: देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से मची तबाही, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही
हिमाचल में बाढ़ और लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत
दिल्ली में आज बारिश के कोई आसार नहीं
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 था।
