LIVE

मकर संक्रांति पर मौसम बनेगा मुसीबत, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ

उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर जारी है। कई राज्य शीतलहर और घने कोहरे की कैद में हैं। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन सालों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में पिछले 9 सालों में सबसे ठंडी रात रही। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में शीतलहर के तेज होने से भारत में सर्दी का प्रकोप और गहरा गया है। कश्मीर में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से 30 जनवरी को समाप्त होने वाली 40 दिन की अत्यधिक ठंड की अवधि है। ऐसे में 16 जनवरी से घाटी में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है।

Pooja KumariUpdated Jan 15, 2026, 00:44 IST
Follow on Google News
मकर संक्रांति पर मौसम बनेगा मुसीबत, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ

मकर संक्रांति पर मौसम बनेगा मुसीबत, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति पर उत्तर भारत के 6 राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबकि यूपी, दिल्ली, पंजाब में आज शीतलहर चलने के आसार हैं। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 14, 2026 10:28 IST

NCR के शहरों में शीतलहर और प्रदूषण की मार जारी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तो दूसरी ओर वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।15 और 16 जनवरी को भी मौसम साफ रहने के बावजूद मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है।
JAN 14, 2026 09:54 IST

मुरादाबाद में कोल्ड वेव का कहर जारी

JAN 14, 2026 08:45 IST

आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटा अयोध्या

JAN 14, 2026 08:45 IST

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां के दौर में बर्फबारी की कमी

कश्मीर में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से 30 जनवरी को समाप्त होने वाली 40 दिन की अत्यधिक ठंड की अवधि है। ऐसे में 16 जनवरी से घाटी में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है।
JAN 14, 2026 08:00 IST

दिल्ली में आज भी बहुत खराब स्तर पर दर्ज हुआ AQI

JAN 14, 2026 06:54 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में 3 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस और पलामू जिले के डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 14, 2026 05:51 IST

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए बेघर लोग शेल्टर होम में ले रहे रहे शरण

JAN 14, 2026 05:37 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी


राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह शीतलहर जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अभी लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं कहीं शीतलहर दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान करौली में 2.0 डिग्री, दौसा में 3.3 डिग्री, गंगानगर में 3.6 डिग्री, फतेहपुर में 4.3 डिग्री, नागौर में 4.4 डिग्री, माउंट आबू में 5.1 डिग्री और पिलानी में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 14, 2026 05:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चंडीगढ़ में 9 सालों में सबसे ठंडी रात


चंडीगढ़ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले नौ वर्षों में सबसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार कि चंडीगढ़ में 11 जनवरी, 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 24 जनवरी, 2016 को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
JAN 14, 2026 05:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में भीषण ठंड जारी


हरियाणा में हिसार और नारनौल में भीषण ठंड का दौर जारी है। जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.5 डिग्री और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान दो डिग्री, रोहतक में 3.8 डिग्री, अंबाला में 4.2 डिग्री जबकि फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 14, 2026 05:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब के बठिंडा में 2 डिग्री से नीचे पारा


पंजाब भीषण ठंड की चपेट में बना हुआ है। मंगलवार को कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां एसबीएस नगर के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना 2.6 डिग्री, पटियाला 3 डिग्री और अमृतसर 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।