आज का मौसम, 12 May 2025 IMD Weather Forecast: यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में आज रहेगा आज बादलों का साया
नोएडा में कल का मौसम
नोएडा में मौसम साफ बना हुआ है। कल यानी मंगलवार, 13 मई को भी आसमान साफ रहेगा। यहां मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। शहर में गर्मी बढ़ने लगी है। आईएमडी के अनुसार, कल शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।राजस्थान में तेज हवाओं का दौर जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल, मंगलवार 13 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इससे शहर का मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में भी कमी आ सकती है।दिल्ली में कल से शुरू होगा तेज हवाओं को दौर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज गर्मी है। लेकिन कल यानी 13 मई 2025 से फिर से तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तेज हवाओं के बीच तापमान भी गिर सकता है।यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल यानी 13 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में लू का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में रिज रहा सबसे गर्म इलाका
राजस्थान में आने वाले दिनों में झुलसाएगी गर्मी
राजस्थान में मंगलवार से तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को एक बार फिर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी आने तथा हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आईएमडी ने 50 जिलों में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है।दिल्ली में बादलों की आवाजाही
IMD के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।बिहार में लू का कहर
बिहार में लू का प्रभाव जारी रहेगा, जहां तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।राजस्थान के 25 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।पूर्वी यूपी में गर्मी को लेकर चेतावनी
लखनऊ में आज लू जैसे हालात
आज लखनऊ की सड़कों पर दोपहर में लू जैसे हालात बनेंगे। बिहार के साथ यूपी को भी गर्मी का दंश झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 14 मई से राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।यूपी में कब दस्तक देगा मानसून
उत्तर प्रदेश में इस बार अनुमान के मुताबिक 20 जून को मानसून सोनभद्र के रास्ते राज्य में दस्तक देगा। पिछले साल यूपी में तय तारीख से 10 दिन देरी से मानसून आया था, लेकिन इस बार केरल में मानसून की एंट्री 4 दिन पहले ही होने वाली है।यहां पढ़ें- यूपी के मानसून 2025 से जुड़ी सारी जानकारी
रांची में आज बरसेंगे बादल
रांची शहर में आज बारिश की संभावना है। शहर में हल्की बदली के साथ दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं कुछ जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें धनबाद, बोकारो देवघर, दुमका सहित कुल आठ जिले शामिल हैं।जयपुर में आज होगी बारिश
जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसी के साथ तड़क-गरज के साथ आज बारिश की संभावना है।लखनऊ में बढ़ेगी गर्मी
लखनऊ में आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो कल का भी तापमान कुछ ऐसा ही रहने वाला है, उसके बाद तापमान बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।यूपी में बढ़ेगा पारा
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम का रुख जस का तस है। रविवार को दिन में तेज धूप रही तो वहीं रात में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कुछ दिनों तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।पटना में तीन दिन चलेगी लू
पटना में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार तक मौसम में ऐसी ही गर्मी रहने वाली है और लू चलने की आशंका है।बिहार में भी गर्मी
बिहार में आज भी मौसम गर्म रहने वाला है। पटना समेत कई जिलों में आज का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कहीं-कहीं इस दौरान हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।Patna News: शीतला माता मंदिर ROB के पास से जिंदा हैंड ग्रेनेड व 5 कारतूस बरामद, पुलिस ने गिरफ्त में लिए 2 आरोपी
MP: सागर में जहरीली शराब कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार का इनामी आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Patna News: दानापुर में पुलिसकर्मी ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया
Ghaziabad: गाजियाबाद में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, गणेश विसर्जन और ट्रेड शो के चलते बदले रूट
UP: गाजियाबाद की महिला को मुस्लिम पति के साथ रहने की अनुमति मिली, पिता ने कर दिया था घर में बंद
© 2026 Times Horizon Private Limited
