LIVEधूप के बीच, कांप रही दिल्ली, आज कोल्ड वेव का अलर्ट; यूपी-बिहार में भी आई चेतावनी
Aaj ka Mausam 12 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है तो वहीं कई मैदानी इलाकों में शीतलहर, घना कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जनवरी के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड को लेकर चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का लाइव हाल।

धूप के बीच, कांप रही दिल्ली, आज कोल्ड वेव का अलर्ट; यूपी-बिहार में भी आई चेतावनी
Aaj ka Mausam 12 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert News Today Updates: IMD के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को राजस्थान में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चल सकती है, जबकि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 से 14 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड, कोहरा और सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है और डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं, जबकि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और जानिए आज के मौसम का हाल, लाइव।
Aaj Ka Mausam Live Update: अभी का वेदर अपडेट
आज रात पश्चिमी पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में कोल्ड वेव का अलाइनमेंट ज्यादा लग रहा है और टेम्परेचर में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। कल सुबह हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के ज्यादातर स्टेशनों पर कम से कम टेम्परेचर -1 से 3°c रहने की उम्मीद है। दिल्ली NCR में तापमान 2 से 3°c और बाहरी इलाकों में तापमान -1 से 0°c रहेगा। खुली जगहों और खेतों में ग्राउंड फ्रॉस्ट के लिए हालात अच्छे हैं। किसानों को खेतों में सिंचाई करनी चाहिए और नमी का सही लेवल बनाए रखना चाहिए ताकि ग्राउंड फ्रॉस्ट से फसल को कोई नुकसान न हो।
पंजाब के इन शहरों में तापामान 2 डिग्री से कम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 1.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि बठिंडा में भी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से कम है। बीती रात यानी रविवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री पहुंच गया था, जिसके साथ यहां सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में 13 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बिगड़ी हुई नजर आ रही है। आईएमडी ने दिल्ली में कल यानी 13 जनवरी को सुबह के समय - शीतलहर, घना कोहरा, दोपहर से पहले - शीतलहर, घना कोहरा, दोपहर के समय - शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान के तीन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर में आज राजस्थान के तीन जिलों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झुंझुनूं, चूरू और सीकर शामिल है। इसके अलावा भी कई जिलों में कोहरा, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई सीपीसीबी की समीर एप के अनुसार, 298 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। शाम तक इसके बढ़कर 300 के पार जाने की आशंका है।
Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में भी कड़ाके की सर्दी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शीत लहर के असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। दो पालियों वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली 12:15 से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 10 से 17 जनवरी तक लागू रहेगी।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में चल रहीं बर्फीली हवाएं
बिहार में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर तेज कर दिया है। पछुआ हवा के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें से 24 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। अगले 10 दिनों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है, जबकि 20-21 जनवरी को बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय और सुपौल में विजिबिलिटी शून्य रही, वहीं भागलपुर, समस्तीपुर और शेखपुरा का तापमान करीब 4 डिग्री दर्ज किया गया।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में जीरो के नीचे फिसला पारा
उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों को जमा दिया है। रविवार को कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। जैसलमेर, नागौर और सीकर के कई हिस्सों में बर्फ जम गई। फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री और नागौर में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में निकली धूप
लखनऊ में सोमवार सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर देखने को मिला, लेकिन पिछले तीन दिनों की तरह आज भी सूरज निकल आया। दिन में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम लगभग 7 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी
राजधानी दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार सुबह लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि आया नगर में 3.2, पालम में 3.3, सफदरजंग में 3.02 और रिज क्षेत्र में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 14 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान फिलहाल 2 से 4 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि 15 जनवरी के बाद बढ़ोतरी की उम्मीद है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में शीतलहर
राजधानी दिल्ली में ठंड का असर बरकरार है और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार सुबह लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 3.2, पालम में 3.3, सफदरजंग में 3.02 और रिज क्षेत्र में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे गलन और ठिठुरन का असर पूरे शहर में महसूस किया जा रहा है।
Aaj Ka Mausam Live Update: आगरा का मौसम
आगरा में मौसम साफ है और लगातार दो दिन से निकल रही धूप से ठंड में राहत मिली है। सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रविवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। सोमवार को भी दिन में धूप रहने की संभावना है और शाम को कोहरा कम रहेगा। एक्सप्रेसवे व हाईवे पर हल्का कोहरा है, लेकिन दृश्यता सामान्य है। ठंड को देखते हुए शहर में 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
UP School Closed Today: यूपी में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, मेरठ का तापमान 4.1 डिग्री तक गिर गया। गोरखपुर, जौनपुर, बस्ती समेत 25 जिले घने कोहरे से प्रभावित हैं, जहां सड़कों पर दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई है। हालात के चलते नोएडा, गोरखपुर-आगरा, मेरठ और गाजियाबाद में 8वीं व 5वीं तक के स्कूल 12 से 15 जनवरी तक बंद रहें
Aaj Ka Mausam Live Update: MP में सुबह शाम सर्दी
मध्य प्रदेश में करीब दो हफ्ते तक जारी रही कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में हल्का बदलाव नजर आने लगा है। दिन के समय धूप की तपिश बढ़ी है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन रात के तापमान में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से में तीव्र शीतलहर जैसी स्थिति दर्ज नहीं की गई है।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार का मौसम
बिहार में पछुआ हवा और पहाड़ों से आ रही बर्फीली ठंड ने प्रदेश को हाड़ कंपाने वाली सर्दी में जकड़ लिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि भागलपुर, समस्तीपुर और शेखपुरा में यह करीब 4 डिग्री तक गिर गया। घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य रही और मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में ऑरेंज तथा 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 10 दिनों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है और तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने राजस्थान को ठिठुरन में जकड़ लिया है। जैसलमेर, नागौर और सीकर में बर्फ जम गई, जबकि फतेहपुर का तापमान -2°C और नागौर का -1°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दो जिलों में रेड, पांच में ऑरेंज और पांच में येलो अलर्ट जारी किया है। 14–15 जनवरी तक राहत की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड से जयपुर समेत 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं और उदयपुर में घने कोहरे के कारण सात फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं।