LIVE

दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास, एमपी-राजस्थान में भी बढ़ा पारा, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Pooja KumariUpdated Feb 10, 2025, 16:54 IST
 दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास, एमपी-राजस्थान में भी बढ़ा पारा, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास, एमपी-राजस्थान में भी बढ़ा पारा, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का सितम जारी रहने वाला है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। 12 से 14 फरवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर तेज हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 10, 2025 14:33 IST

दिल्ली में बढ़ा तापमान

दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान ठंड देखने को मिल रही है। दिन में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन रात होते होते ठंड महसूस की जा रही है। सुबह के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
FEB 10, 2025 13:37 IST

बिहार में सर्दियों की विदाई

बिहार में मौसम बदलने लगा है। यहां सुबह-शाम के दौरान ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय खिली तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि अब बिहार से सर्दियों की विदाई होने वाली है।
FEB 10, 2025 12:06 IST

आज यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। 12 फरवरी से यूपी में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
FEB 10, 2025 10:50 IST

दिल्ली के आयानगर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

FEB 10, 2025 09:34 IST

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब

दिल्ली की हवा पिछले दो दिनों से ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही। जिसके बाद रविवार को फिर से वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है और शनिवार को यहां एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था। दिल्ली के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में से 38 के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
FEB 10, 2025 07:51 IST

मध्य प्रदेश के मंडला में रहा सबसे कम तापमान

FEB 10, 2025 06:04 IST

इन जगहों पर कम हुई विजिबिलिटी


देश के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण दृश्यता में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सिक्किम के पाकयोंग में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा ओडिशा के कोरापुट में 100 मीटर और मेघालय के बारापानी में 150 मीटर दृश्यता दर्ज हुई।
FEB 10, 2025 06:03 IST

अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट


अरुणाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 13 फरवरी तक बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
FEB 10, 2025 06:03 IST

प्रयागराज में आज भी मौसम साफ


प्रयागराज में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय या देर रात में धुंध भी छाई रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
FEB 10, 2025 06:03 IST

राजस्थान में तापमान बढ़ने के आसार


राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
FEB 10, 2025 06:03 IST

दिल्ली में तेज धूप बढ़ा रही पारा


दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है और यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तक इसी तरह से धूप के साथ मौसम के हल्का गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और हवा की गति कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।