ठंड ने पकड़ी देशभर में रफ्तार, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जानें क्या है मौसम का हाल?
Aaj ka Mausam 09 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग ने आज देश के चार राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अगले 6 से 7 दिनों में यहां रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। वहीं दिल्ली अभी भी प्रदूषण के साय में है। यहां लगातार बेहद खराब स्तर पर हवा दर्ज की जा रही है।
ठंड ने पकड़ी देशभर में रफ्तार, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जानें क्या है मौसम का हाल?
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का क्या है हाल
दिल्ली में कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में गुरुवार को इस शीत ऋतु में पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। आईएमडी के अनुसार ठंड का कारण पश्चिमी हिमालय में ताजा हिमपात के बाद दिल्ली में चल रही ठंडी हवाओं को बताया साथ ही रात में आसमान साफ रहने के कारण 'रेडिएशन कूलिंग' में बढ़ोत्तरी हुई।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द रात
दिल्ली में शनिवार को पारा गिरने से सर्दी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। रात का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दार्जिलिंग में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे कम था। राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि अन्य स्थानों में आसनसोल (15.8 डिग्री सेल्सियस), कलिम्पोंग (16 डिग्री सेल्सियस) और पुरुलिया (17 डिग्री सेल्सियस) में रात का तापमान काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा रविवार सुबह इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में तापमान में आएगी गिरावट
आईएमडी ने शनिवार को पूर्वानुमान किया कि अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अगले सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।
