पहाड़ी राज्यों में अगले 7 दिन तक अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में बारिश जोरदार; नदियों में बढ़ा जलस्तर
आज का मौसम, 9 August 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब होगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। सुबह के समय हवा मुख्यतः दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। दोपहर में भी हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रहेगी और गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी। शाम और रात के दौरान भी हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती रहेगी।आज का मौसम, 9 August 2025 IMD Weather Forecast LIVE: गोरखपुर में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति
आज का मौसम, 9 August 2025 IMD Weather Forecast LIVE: यहां दर्ज हुई भारी बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा रायलसीमा के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अगले 7 दिन मौसम कैसा रहेगा
अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मध्य भारत और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बढ़ता यमुना नदी का जलस्तर
शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 204.40 मीटर तक पहुंच गया, जो 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर के बेहद करीब है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ निगरानी कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़ी जा रही बड़ी मात्रा में पानी है। यह बढ़ोतरी संभवतः हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते हुई है। पुराना रेलवे पुल यमुना के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरे की निगरानी के लिए एक अहम बिंदु माना जाता है।Ask ChatGPT
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD जयपुर ने जारी किया वेदर अपडेट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा दिन का मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में बारिश के बाद लगा जाम
गाजियाबाद में हुई झमाझम बारिश के बाद गाजियाबाद के लाल कुआं के नीचे भीषण जाम लग चुका है गाड़ियां रिंग रंग के चलने को मजबूर हो रही है तस्वीरे गाजियाबाद के लाल कुआं के नीचे की जहा पर भीषण जाम लग गया है आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कई किलोमीटर का लंबा जाम लग चुका है और गाड़ियां धीरे-धीरे चलने को मजबूर है वहीं लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैlआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में येलो अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में रातभर भारी बारिश हुई, जिससे रक्षाबंधन की सुबह कई इलाकों में जलभराव हो गया। आज दिन में भी अधिक बारिश होने की संभावना है।शनिवार तड़के भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, लेकिन बाद में इसे घटाकर ‘येलो अलर्ट’ कर दिया और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी।
मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, सफदरजंग स्थित दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र में 78.7 मिलीमीटर (मिमी), प्रगति मैदान में 100 मिमी, लोधी रोड क्षेत्र में 80 मिमी, पूसा में 69 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
शुक्रवार देर रात 11 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई और पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आर के पुरम, मोती बाग, किदवई नगर तथा कई अन्य इलाकों सहित दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में धीमा पड़ा ट्रैफिक
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। रुक-रुक कर अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई और शनिवार सुबह भी जारी रही। यहां पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आर के पुरम, मोती बाग, किदवई नगर आदि स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात धीमा हो गया।IMD ने उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और मध्य दिल्ली जिलों के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
यहां पढ़ें- देशभर में मौसम के कैसे हैं हालात, आज कैसा रहने वाला है मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तरी बिहार में आज बारिश की कुछ संभावना दिख रही है, जबकि दक्षिणी इलाकों के लिए बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि तात्कालिक पूर्वानुमानों में यह स्थिति बदल सकती है। 9 से 12 अगस्त तक कई जिलों में तेज हवाओं और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आज किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, सीतामढ़ी, सुपौल, गोपालगंज, बेतिया जैसे जिलों में आंधी-तूफान और बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आई एजवाइजरी
रक्षाबंधन के त्योहार और लगातार हो रही बारिश के कारण जीटीके डिपो, जहांगीरपुरी और आदर्श नगर में जलभराव के कारण पुराने जीटी रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। भीड़भाड़ से बचने के लिए, यात्रियों को पुराने जीटी रोड से बचने की सलाह दी जाती है। दिल्ली मेट्रो सेवाएं चालू हैं जो ट्रैफिक की दिक्कतों को आसान करने में मदद कर सकती हैं। : दिल्ली ट्रैफिक पुलिसआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज सुबह भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो रहा है। शास्त्री भवन से लेकर आरके पुरम, मोती बाग और किदवई नगर तक, शहर के कई हिस्से प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हरियाणा के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव
दिल्ली एनसीआर में कल रात से ही लगातार बारिश हो रही है, बारिश के कारण कई जगह पर जलजमाव जैसे हालत देखने को मिल रहे हैं, दिल्ली के मयूर विहार में भी बारिश का पानी रोड पर जमा हुआ नजर आया, मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड पर कई फीट पानी भरा, गाड़ियां निकलने में दिक्कत हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश होगी और आने वाले एक से दो दिनों में भी बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कुल्लू में बादल फटने से आया फ्लैश फ्लड
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के बढोगी गांव की ऊंची पहाड़ी पर बादल फटने की घटना से क्षेत्र में फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे गांव में कई वाहनों, सड़कों और बाग-बगीचों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। तेज बहाव के कारण चार पुल बह गए और लोगों के खेतों की फसल तथा सड़क को गंभीर नुकसान पहुंचा है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली से आईं भारी बारिश की तस्वीरें
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज से 11 अगस्त तक मेघ गर्जन के साथ आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में आज बादल बरसेंगे।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: NCR में हो रही बारिश
गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा जैसे NCR के प्रमुख शहरों में भी शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। सुबह की शुरुआत ही भारी बारिश के साथ हुई है। शुक्रवार की रात से ही रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी है।मुंबई के लालबाग में गणेश उत्सव के बीच बड़ा हादसा, पंडाल के पास स्टॉल में उतरा करंट; 8 साल की बच्ची और महिला की मौत
नवी मुंबई में लगी भीषण आग, दो लोगों के झुलसने की खबर; दमकल की 5-6 गाड़ियां मौके पर मौजूद
PNB के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट मिलने का मामला, NIA ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rohtak Dog Attack: घर से बाहर निकली महिला पर आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, पैर को कई जगह काटा, लोगों ने किसी तरह बचाया
IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड मामले में आया नया मोड़, क्राइम ब्रांच प्रोफेसर से कर सकती है पूछताछ
© 2026 Times Horizon Private Limited
