थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 08 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिन आफत की बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने के मामले सामने आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। मलबे के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस बीच मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसमी गतिविधियों में फिर बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर थमने लगा है। आगामी दिनों में मानसून की विदाई की उम्मीद की जा रही है। लेकिन तब तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: इन इलाकों में जारी हुआ रेड अलर्ट
इसके साथ ही, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में 5–15 मिमी/घंटा की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के लिए ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अचानक मौसम परिवर्तन से बचने की सलाह दी है।
