LIVE

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj ka Mausam 01 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शीतलहर का दौर भी शुरू हो चुका है। कई जगहों पर घना कोहरा भी छाने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश का मौसम बरकरार है। आज भी चक्रवात के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई गई है।

Pooja KumariUpdated Dec 1, 2025, 19:46 IST
Follow on Google News
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj ka Mausam 01 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: चक्रवात ‘दितवाह’ अब कमजोर होकर रविवार रात एक गहरे अवदाब में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह तक यह वेदर सिस्टम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से करीब 20 किलोमीटर दूर रहेगा। इस चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पहाड़ों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

DEC 01, 2025 19:46 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिसंबर 2025 के दौरान बारिश का संभावित पूर्वानुमान

DEC 01, 2025 18:34 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

DEC 01, 2025 18:33 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

DEC 01, 2025 17:32 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

DEC 01, 2025 17:30 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान

DEC 01, 2025 16:41 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

DEC 01, 2025 16:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दितवाह का अलर्ट

DEC 01, 2025 16:39 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

DEC 01, 2025 16:39 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 1 दिसंबर 2025 के लिए बारिश की चेतावनी

DEC 01, 2025 14:50 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। अगले 3-4 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी कहीं-कहीं छाया रह सकता है।
DEC 01, 2025 13:41 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

बिहार में भी ठंड अब जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार से यहां के तापमान में क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। फिलहाल सुबह-शाम ठंड का एहसास ज्यादा है। दिन में धूप के कारण सर्दी कम लग रही है। प्रदेश में अभी मौसम भी शुष्क बना हुआ है।
DEC 01, 2025 12:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रही। दिन में धूप निकल आई है। अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान बारिश होने या बादल छाने की संभावना नहीं है।
DEC 01, 2025 11:12 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग

DEC 01, 2025 09:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में सीजन का सबसे कम पारा

दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आज राजधानी में न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पालम 7.6, लोधी रोड 5.8, रिज 7.5 और आयानगर 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
DEC 01, 2025 08:28 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने के आसार जताए गए हैं। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
DEC 01, 2025 07:27 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पुडुचेरी के गांधी बीच पर चक्रवात का प्रभाव

DEC 01, 2025 06:34 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम रहा जबकि इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
DEC 01, 2025 06:34 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मछुआरों को समुद्र से बचने की सलाह


मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। समुद्र में उतरे मछुआरों को एक दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।
DEC 01, 2025 06:34 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवात के प्रभाव से इन जिलों में बारिश की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे में कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट जिलों व पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
DEC 01, 2025 09:15 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवात दितवाह कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदला


मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘दितवाह’ कमजोर होकर रविवार रात गहरे अवदाब में तब्दील हो गया। यह मौसम प्रणाली सोमवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात दितवाह कुड्डालोर से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व, कराईकल से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, वेदारण्यम से 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।