LIVE

आज का मौसम, 22 August 2024 Highlight: राजस्थान में भारी बारिश, यूपी में सुबह से तेज धूप, दिल्ली में उमस के बीच बारिश का अलर्ट

Pushpendra KumarUpdated Aug 22, 2024, 17:32 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 22 August 2024 Highlight: राजस्थान में भारी बारिश, यूपी में सुबह से तेज धूप, दिल्ली में उमस के बीच बारिश का अलर्ट

आज का मौसम, 22 August 2024 Highlight: राजस्थान में भारी बारिश, यूपी में सुबह से तेज धूप, दिल्ली में उमस के बीच बारिश का अलर्ट

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 22 August 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी, दिल्ली और बिहार में समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। कहीं मूसलाधार तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इधर, यूपी में कई नदियां उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

AUG 22, 2024 17:31 IST

राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या नहीं? क्या आज बारिश होगी?, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 22, 2024 15:46 IST

दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग के अनुसार कल शुक्रवार 23 अगस्त से 26 अगस्त तक लगातार भारी बारिश होगी। जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी कर दिया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 22, 2024 14:45 IST

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में इन दिनों मॉनसून का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां करनाल और यमुनानगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस बार हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा बारिश हुई। विभाग के अनुसार इस बार अगस्त माह में सामान्य से 33% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं जुलाई में 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई।
AUG 22, 2024 14:37 IST

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 22 अगस्त गुरुवार को गया, भागलपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहताज और बक्सर में भारी बारिश होगी। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, जमुई, बांका और नालंदा सहितकई जगहों पर आकाशिय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 22, 2024 12:22 IST

राजस्थान के कोटा व अजमेर सहित चार जिलों में भारी बारिश

जस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कोटा व अजमेर सहित चार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
AUG 22, 2024 10:48 IST

दिल्ली में प्रदूषण से राहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
AUG 22, 2024 10:47 IST

दिल्ली में सुबह रही उमस, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह उमस भरी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
AUG 22, 2024 09:50 IST

यूपी में आज 12 जिलों में भारी बारिश का Alert

यूपी में आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
AUG 22, 2024 08:25 IST

यूपी में सुबह से तेज धूप से लोग बेहाल

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल धीमी पड़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश के आसार कम बन रहे हैं। वहीं, तेज धूप निकलने के कारण उमस लोगों को परेशान कर रही है।
AUG 22, 2024 06:21 IST

राजस्थान में अगले 5 दिन नहीं मिलेगा बारिश से छुटकारा

राजस्थान में अगले 5 दिन नहीं मिलेगा बारिश से छुटकारा, पढें पूरी खबर
AUG 22, 2024 05:32 IST

महाराष्ट्र में भारी वर्षा की संभावना


24-26 के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, 25 अगस्त को मराठवाड़ा, 26 को सौराष्ट्र और कच्छ, 25 और 26 अगस्त को गुजरात में तेज बारिश हो सकती है।
AUG 22, 2024 05:31 IST

एमपी में भी बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 23 से 26 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।
AUG 22, 2024 05:31 IST

27 अगस्त तक तमिलनाडु में भी होगी झमाझम बारिश


आईएमडी ने केरल और माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। 27 अगस्त तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
AUG 22, 2024 05:31 IST

राजस्थान के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट


भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। उनके अनुसार कोटा, उदयपुर एवं जयपुर संभागों के जिलों में आगामी पांच-छह दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
AUG 22, 2024 05:31 IST

राजस्थान में एक सप्ताह मानसून रहेगा सक्रिय


राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।
AUG 22, 2024 05:31 IST

NCR के नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी बारिश के आसार


दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को काले बादल आसमान में छाए रहेंगे। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य इलाकों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।
AUG 22, 2024 05:30 IST

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट


राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा जताया है।