आज का मौसम, 17 July 2024 LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, यूपी में फिर मेहरबान होगा मॉनसून, बिहार से 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की और साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया।यूपी में दो दिनों तक होगी भारी बारिश
यूपी में इन दिनों मॉनसून धीमा पड़ गया है। लेकिन, विभाग ने आज कई जिलों हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 जुलाई को यूपी के कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेटएपमी में आज से 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश
एमपी में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज बुधवार 17 जुलाई को खरगोन, बड़वानी सहित और राजगढ़ कटनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया गया है कि आने 3 से 4 दिनों में यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।हरियाणा में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभाग ने आज यहां बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट.
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में कहीं मॉनसून मेहरबान, कहीं गर्मी के तीखे तेवर, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्टAaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: अंबाला में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी
Bihar Weather: मॉनसून की रफ्तार धीमी, सप्ताह भर बारिश के आसार कम; जानें फिर कब बरसेंगे बादलAaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार
असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब चार लाख हो गई, हालांकि पिछले 24 घंटे में धेमाजी में एक और व्यक्ति की मौत होने ही सूचना मिली है। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 16 हो गई है, जबकि ब्रह्मपुत्र सहित कुछ प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, "बाढ़ की स्थिति में समग्र सुधार को देखते हुए आज से हल्के मोटर वाहनों और बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीरंगा खंड से सामान्य रूप से चलने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि वाहन की गति सीमा अभी भी लागू रहेगी।"Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में फिर मेहरबान होगा मॉनसून
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता कम होने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान होगा। यूपी में अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार से 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अभी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। बिहार में 20 जुलाई तक मौसम सामान्य बना रहेगा।Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: केरल के कोझिकोड शहर में हुई बारिश
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज बारिश के आसार
दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत बारिश से होने के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ रहेगा।Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान है और 17 जुलाई को जोधपुर संभाग तथा 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।हरिद्वार में आसमान से बरसे आफत के ओले, सड़कों पर मची अफरातफरी, गाड़ियों के शीशे टूटे
25 घंटे बंद रहेंगे नमो भारत के दो स्टेशन, CJP प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा अलर्ट; प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्लान
त्योहारों से पहले यूपी के उज्ज्वला लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! दो बार फ्री में भरवा सकेंगे LPG सिलेंडर
उत्तराखंड के युवाओं को ग्लोबल जॉब दिलाने में जुटी धामी सरकार, अब तक 106 युवाओं की विदेश में लगी नौकरी
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट, 7 नवंबर को दीपोत्सव; 10 भव्य द्वार और 20 सेल्फी पॉइंट बढ़ाएंगे शान
© 2026 Times Horizon Private Limited
