आज का मौसम, 11 July 2024 Highlight: दिल्ली-एनसीआर में उमस से हालत खराब, बिहार में वज्रपात का अलर्ट, यूपी में तीन दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मॉनसून एक्टिव है। कहीं-कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बेगुसराय, जहानाबाद और खगड़िया में जिलों में लोगों को घर में रहने की चेतावनी दी है।दिल्ली एनसीर में बारिश का रेड अलर्ट
देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है, जिसके चलते कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मुनक नहर का बैराज टूट जाने से जेजे कॉलोनी में जलमग्न
मुंबई में अगले 10 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई से 20 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11, 12, 14 और 15 को IMD ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 13 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 तक तेज बारिश होने की संभावना है।नोएडा में धूप, बारिश की आशंका नहीं
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मौसम की बेरुखा जारी है। आज सुबह से आसमान में धूप खिली नजर आ रही है।उत्तराखंड में मॉनसून बना आफत, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मॉनसून बना आफत, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली-एनसीआर में उमस से हाल-बेहाल, जानें कितने दिन नहीं होगी भारी बारिश
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मॉनसून की एंट्री के बाद बारिश का टोटा नजर आ रहा है। अगर, 12 और 16 जुलाई के पूर्वानुमान को छोड़ दें तो आगे बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरयूपी के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित, वर्षाजनित हादसों में 19 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटे में वज्रपात समेत वर्षाजनित हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के राहत आयुक्त जी. एस. नवीन कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के कुल 12 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बलिया के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर
यूपी में बहने वाली शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है।यूपी में बारिश के बाद उमस से बुरा हाल
बुधवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे। यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।यूपी के इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 2 दिन राहत के बाद के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जारी किया है।12 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 12 जुलाई को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में 16 जुलाई तक सिर्फ एक दिन बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में बारिश का रुख फिर से नरम पड़ गया है। आईएमडी ने 16 जुलाई तक सिर्फ एक ही दिन भीषण बारिश का अंदेशा जताया है।बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के कई इलाकों में मॉनसून सक्रिय होने के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से कई नदियां उफान पर है और कई गांव पानी में डूब गए हैं।बिहार के कई हिस्सों में वज्रपात को लेकर IMD का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राज्य के उत्तरी भागों के 19 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं, राज्य के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट है।दिल्ली-NCR में लगा महा जाम! कालिंदी कुंज से गुरुग्राम बॉर्डर तक रेंगती दिखीं गाड़ियां, विरोध प्रदर्शन और रूट डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi Protest: 57 नहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF तैनात, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिन तक धारा 163 लागू, क्या खुला-क्या बंद? उल्लंघन पर होगा एक्शन
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
© 2026 Times Horizon Private Limited
