LIVE
आज का मौसम, 26 July 2024: एमपी-दिल्ली में भारी बारिश, यूपी में आज येलो अलर्ट, गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ से तबाही
आज का मौसम, 26 July 2024: एमपी-दिल्ली में भारी बारिश, यूपी में आज येलो अलर्ट, गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ से तबाही
JUL 26, 2024 16:06 IST
नोएडा में सुबह से छाए हैं बादल, बारिश का अता पता नहीं
दिल्ली में तो आज जमकर बादल बरसे, लेकिन नोएडा को प्यासा ही रखा। सुबह से आसमान में बादल तो छाए हैं, लेकिन बारिश का अता पता नहीं है।
JUL 26, 2024 16:05 IST
दिल्ली में भारी बारिश, जल भराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
दिल्ली में मानसूनी बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभावित हुआ है और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
JUL 26, 2024 15:27 IST
मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने कई हिस्सों में बढ़ाई मुसीबतें
भोपाल समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार को भी सुबह से रुक-रुक कर और तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल डिवीजन संभाग के श्योपुर और गुना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा शिवपुरी, मुरैना, अशोक नगर, विदिशा और भिंड के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के रायसेन और सागर के अलावा पूर्वी हिस्से में सिवनी, मंडला, बालाघाट में भी भारी बारिश की संभावना है।
JUL 26, 2024 15:27 IST
उद्घाटन समारोह के दौरान खलल डाल सकती है बारिश
दुनिया शुक्रवार शाम को ओलंपिक खेलों के अब तक के सबसे अनोखे और शानदार उद्घाटन समारोह को देखने के लिए तैयार हो रही है, ऐसी संभावना है कि बारिश इस भव्य आयोजन में खलल डाल सकती है और मूड को खराब कर सकती है।
JUL 26, 2024 12:46 IST
एमपी में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी भारी बारिश से कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने से लेकर आम आदमी की जिंदगी की रफ्तार पर भी असर पड़ा है।
JUL 26, 2024 11:07 IST
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश से जलभराव और यातायात बाधित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात भी बाधित हुआ। दिल्ली यातायात पुलिस ने अलर्ट जारी कर जलभराव और नालों का पानी बाहर आने के कारण प्रभावित सड़कों के बारे में यात्रियों को सूचित किया और उन्हें अन्य रास्तों से जाने के लिए कहा।
JUL 26, 2024 09:56 IST
26 जुलाई 2005 में मुंबई में 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई थी, हजारों लोगों की हुई थी मौत
मुंबई में 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
JUL 26, 2024 09:10 IST
पुणे में बाढ़ से तबाही
पुणे में बाढ़ से तबाही का आलम है। यहां कई दिनों से जारी बारिश कई जिंदगियों पर भारी पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 26, 2024 08:13 IST
दिल्ली में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक जाम
दिल्ली में देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हैं। कई मार्गों पर जलभराव के कारण भीषण जाम की स्थिति है। जलभराव के बाद मिंटो ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
JUL 26, 2024 06:57 IST
दिल्ली में बारिश जलभराव से भीषण जाम
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव का सामना करना पड़ा।
JUL 26, 2024 06:43 IST
देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच शुक्रवार को स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
देहरादून जिले में गरज के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
JUL 26, 2024 05:44 IST
बाढ़ से 1986 से 2022 के बीच 712 जिलों की 2.1 करोड़ हेक्टेयर जमीन प्रभावित
देश में 1986 से 2022 के बीच आई बाढ़ से 712 जिलों की 2.10 करोड़ हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई। सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा ‘भारत में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों का आकलन’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में 36 वर्षों की अवधि में देश में बाढ़ से हुई क्षति पर प्रकाश डाला गया है।
JUL 26, 2024 05:42 IST
पुणे के शिवाजीनगर में पिछले 66 वर्ष में जुलाई में तीसरी बार सबसे अधिक बारिश हुई
पुणे शहर के शिवाजीनगर में बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 114 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 66 वर्षों में शिवाजीनगर में एक दिन में तीसरी बार सबसे अधिक बारिश हुई है।विभाग ने बताया कि मध्य पुणे के शिवाजीनगर में 19 जुलाई 1958 को 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 130.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
JUL 26, 2024 05:41 IST
पुणे में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में बृहस्पतिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि निचले इलाकों में पानी भर गया।
JUL 26, 2024 05:36 IST
गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ से तबाही
गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही का आलम है।
JUL 26, 2024 05:34 IST
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
JUL 26, 2024 05:34 IST
मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक बारिश दर्ज
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को सर्वाधिक 36.4 मिमी फिर गाजीपुर में 22.8 मिमी., बहराइच में 27 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
JUL 26, 2024 05:34 IST
यूपी के में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अच्छी बारिश के आसार हैं। साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
JUL 26, 2024 05:34 IST
हिमाचल प्रदेश में 28 जुलाई तक जारी किया ‘येलो' अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी 28 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
JUL 26, 2024 05:33 IST
हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से कई सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से भारी बारिश और कुल्लू में बादल फटने के कारण गुरुवार को एनएच-3 के साथ कई अन्य सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं।
