मध्यप्रदेश से एक अजब मामला सामने आया है बताते हैं कि शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग में एक ANM को अपनी जीपीएस की रकम को पाने के लिए तमाम ठोकरें खानी पड़ रही हैं जिससे परेशान होकर उसने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी खासी चर्चा हो रही है, उसने अपने सारे बाल कटवा दिए हैं।
शाजापुर जिला अस्पताल में एक नर्स को अपने ही हक के पैसों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है
बताते हैं कि मामला उनके GPF फंड से जुड़ा है, पीड़ित नर्स अपनी किसी बीमारी को लेकर लंबे समय से परेशान है और उसे पैसों की दरकार है जिसके चलते उसने अपनी GPF राशि की मांग अस्पताल प्रबंधन से की तो उससे रिश्वत की डिमांड की गई ऐसा आरोप पीड़ित नर्स का है।
व्यथित होकर पीड़ित नर्स ने अपने बाल दे दिए
इससे व्यथित होकर पीड़ित नर्स ने अपने बाल दे दिए यानी सिर मुंडन करवा लिया, अपने बाल कटवाकर उसने सिविल सर्जन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ताकि उसका हक मिल सके, पीड़ित नर्स ने बताया कि काफी समय से उसने जीपीएफ राशि निकालने का आवेदन प्रबंधन को दे रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही उल्टे उसके इस काम के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी जिससे व्यथित होकर उसने अपने बाल तक कटवा दिए।
