वडोदरा में पुलिस कस्टडी में 70 वर्षीय आरोपी की मौत से मचा बवाल, वकीलों ने उठाई CID जांच की मांग

गुजरात के वडोदरा जिले में पुलिस कस्टडी में 70 वर्षीय आरोपी की मौत के बाद मामला विवादों में घिर गया है। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं वकीलों के संगठनों ने जांच पर सवाल उठाते हुए सीआईडी जांच की मांग उठाई है।

Vadodara News: गुजरात के वडोदरा जिले के करजन तालुका के कुराली गांव में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार 70 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि वकीलों के संगठनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए सीआईडी जांच की मांग की है। मामला एडवोकेट अनिरुद्धसिंह चौहान के पिता की हत्या से जुड़ा है, जिनका शव कुछ दिन पहले एक नहर से बरामद हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने एक 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपी के पांच दिन के रिमांड मंजूर किए थे, लेकिन रिमांड के पहले ही दिन आरोपी की कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जूते के फीते से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

70-Year-Old Accused Dies in Gujarat Police Custody

वडोदरा में पुलिस कस्टडी में 70 वर्षीय आरोपी की मौत से मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति पहले लापता था और उसकी बाइक उसके परिचित के घर के पास मिली थी। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान हुई, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले अन्य व्यक्ति का नाम लिया, लेकिन जांच में उसका कोई संबंध नहीं पाया गया। बाद में आरोपी ने कथित रूप से हत्या कबूल की और नायलॉन की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने उसके घर से संबंधित सामग्री भी बरामद की थी और घटना का पुनर्निर्माण कराया गया था।

End of Feed