गिर नेशनल पार्क में पांच शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस ने ली दो की जान; डॉक्टरों की टीमें अलर्ट

गुजरात के गिर में पांच शेरों की मौत होने की खबर है, जिसमें दो की जान बेबेशिया वायरस के संक्रमण से जाने का संदेह जताया जा रहा है।

गुजरात के गिर वन क्षेत्र में पांच शेरों की मौत की बात सामने आई है, जिनमें दो शावकों की जान बेबेसिया वायरस के संक्रमण के कारण जाने का संदेह है, जबकि तीन अन्य शेर ने प्राकृतिक कारणों और आपसी संघर्ष की घटनाओं में दम तोड़ दिया। राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मोधवाडिया ने गिर के जंगलों में किसी बड़ी महामारी या बीमारी के प्रकोप की आशंका से इनकार किया। गिर के जंगल दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थान रह गए हैं।

lions dead in Gir National Park

गिर नेशनल पार्क में पांच शेरों की मौत

मोधवाडिया ने एक बयान में कहा कि कुछ खबरों में शेरों की मौत बेबेसिया वायरस के संक्रमण से होने का दावा किया गया है, लेकिन केवल दो शेरों की जान जाने के पीछे इस संक्रमण का होने का संदेह है। बाकी (तीन) शेरों की मौत आपसी लड़ाई या अन्य कारणों से हुई। मंत्री ने बताया कि बेबेशिया वायरस किलनी (टिक) नामक कीड़े के जरिये फैलता है और इससे संक्रमित जानवरों में कमजोरी, खांसी और नाक बहने जैसे लक्षण उभर सकते हैं। उन्होंने कहा, "वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम बेबेशिया वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

End of Feed