Maharashtra News: पार्टनर ही बना जान का दुश्मन; वसई में कारोबारी को रास्ते से हटाकर कंपनी पर कब्जे की कोशिश, 7 गिरफ्तार

वसई में जी.एस.एम. फॉइल्स लिमिटेड के पार्टनर मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार पर हुए जानलेवा हमले की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाली साजिश का खुलासा किया है। जांच में करीब ₹32 करोड़ के आर्थिक लेन-देन और कंपनी पर कब्जे की मंशा से हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में डायमंड इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित जी.एस.एम. फॉइल्स लिमिटेड के पार्टनर मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार की हत्या की कोशिश के मामले में वालीव पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आर्थिक लाभ के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब ₹32 करोड़ के लेन-देन और कंपनी पर पूरी तरह कब्जा करने की फिराक से इस हमले की साजिश रची गई थी।

Vasai Murder Attempt

महाराष्ट्र के वसई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले में मुख्य साजिशकर्ता सागर गिरीश भानुशाली समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वालीव पुलिस थाना क्षेत्र स्थित जी.एस.एम. फॉइल्स लिमिटेड, डायमंड इंडस्ट्रियल एस्टेट, वसई (पूर्व) में 24 जुलाई 2026 को कंपनी के पार्टनर मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार पर पिस्तौल से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में वालीव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25, 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया।

End of Feed