पंजाब : 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख रजिस्ट्रेशन, सरकारी स्कूलों पर छात्रों ने दिखाई दिलचस्पी; जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा?

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 1 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ़ एमिनेंस और रेज़िडेंशियल स्कूलों में 20 हज़ार सीटों के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन आना सरकारी स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ़ एमिनेंस (एस.ओ.ई.) और रेज़िडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स (आर.एस.एम.एस.) में प्रवेश के प्रति मिल रही भारी समर्थन मिलना सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन प्रतिष्ठित संस्थानों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो लगभग 20,000 उपलब्ध सीटों के लिए कंपटीशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सीटों की तुलना में इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण होना सरकारी स्कूलों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अभिभावकों और विद्यार्थियों के भरोसे को दर्शाता है।

Eminence & Residential Schools

स्कूल ऑफ़ एमिनेंस और रेज़िडेंशियल स्कूल

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में इस समय 118 स्कूल ऑफ़ एमिनेंस और 10 रेज़िडेंशियल स्कूल हैं, जहाँ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीटों की उपलब्धता का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि 9वीं कक्षा के लिए स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में कुल 4,248 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें प्रति स्कूल 36 सीटें हैं, जबकि मेधावी विद्यार्थियों के लिए रेज़िडेंशियल स्कूलों में वर्तमान में 50 सीटें उपलब्ध हैं।

End of Feed