यूपी में 14 IPS अफसरों के तबादले, घुले सुशील चन्द्रभान बने बरेली के नए SSP, प्रभाकर चौधरी भेजे गए लखनऊ PAC

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 30, 2023, 11:51 PM IST

UP IPS Transfer: यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए है, घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, राठौर किरीट कुमार हरिभाई को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है वहीं घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा भी कई अधिकारियों का तबादला हुआ है, 10 जिलों के एसपी बदले गए हैं बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी हटा दिए गए हैं।

End of Feed