Zomato-Swiggy का बड़ा ऐलान, अब कर्मचारियों की होगी ज्यादा कमाई, जानें कितना

जोमैटो ने ऑर्डर अस्वीकार करने और रद्द करने पर लगने वाले जुर्माने को अस्थायी रूप से माफ कर दिया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह त्योहारों और साल के अंत के व्यस्त समय के दौरान अपनाई जाने वाली एक मानक परिचालन प्रक्रिया है।

खाद्य एवं पेय पदार्थों की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो और स्विगी ने नए साल की पूर्व संध्या पर ‘गिग’ कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अपने ‘डिलीवरी पार्टनर्स’ को अधिक भुततान की पेशकश की है। ‘गिग’ कर्मचारी काम के आधार पर भुगतान पाने वाले कर्मचारियों को कहा जाता है। ये अकसर ऑनलाइन आपूर्ति मंचों के लिए काम करते हैं।

zomato swiggy big announcement

zomato swiggy big announcement/Photo-iStock

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (आईएफएटी) ने दावा किया कि बेहतर भुगतान और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर लाखों श्रमिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने वाले हैं।

End of Feed