बिजनेस

Zepto पर 100 ग्राम धनिया पत्ती 131 रुपये की, लोग बोले शायद चंद्रमा पर उगाते हैं

Zepto Coriander Leaves Price: मिनटो में आपका मंगाया सामान घर पहुंचाने वाली कंपनी जेप्टो सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई है। असल में एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें 100 ग्राम धनिया पत्ती का दाम 131 रुपये दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि मामला सुलझा लिया गया है।

Image

पनी ने कहा कि उसके मंच पर अब सही कीमतें दशाई जा रही हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 100 ग्राम धनिया पत्ती का दाम 131 रुपये
  • सोशल मीडिया के निशाने पर आया जेप्टो
  • नाराज लोग बोले चंद्रमा पर उगाते हो क्या?

Zepto Coriander Leaves Price: ज़ेप्टो को सोशल मीडिया पर आम लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि एक प्रयोगकर्ता ने त्वरित वाणिज्य मंच पर 100 ग्राम धनिया के लिए 131 रुपये की अत्यधिक ऊंची कीमत का मुद्दा उठाया है। हालांकि, ज़ेप्टो ने कहा कि प्रणाली की गड़बड़ी ने पूरे मंच पर ‘‘काफी मूल्य असमानताएं पैदा कीं’’ और अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है। कंपनी ने कहा कि उसके मंच पर अब सही कीमतें दशाई जा रही हैं।

100 ग्राम धनिया पत्ती 131 रुपये की

ज़ेप्टो की आलोचना तब हुई जब गुरुग्राम के एक उपयोगकर्ता ने पाया कि ज़ेप्टो पर 100 ग्राम धनिया पत्ती 131 रुपये में सूचीबद्ध है। इस व्यक्ति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्क्रीनशॉट के साथ इस साझा करने के बाद ब्रांड को इसकी जानकारी दी।

लोगों ने नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त किया

कई लोगों ने नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त किया, जबकि कुछ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस मंच पर अत्यधिक कीमतें, सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा खरीदारों को लुभाने के लिए सब्जियों के साथ मुफ़्त धनिया बंडल दिये जाने के विपरीत हैं।

चंद्रमा की धरती पर उगाया जाता है?

एक व्यक्ति ने सोशाल मीडिया ‘एक्स’ पर हैरत जताते हुए लिखा, ‘‘शायद यह चंद्रमा की धरती पर उगाया जाता है?’’ अपनी प्रतिक्रिया में, ज़ेप्टो ने कहा कि प्रणाली की गड़बड़ी के कारण मूल्य निर्धारण में असमानताएं पैदा हुई हैं और कंपनी ग्राहकों की चिंताओं को तुरंत और पारदर्शी तरीके से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article