महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख नोट कर लें! अब बैंकों के पास हर हफ्ते अपडेट होगी ये जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट सिस्टम को अधिक रियल-टाइम और पारदर्शी बनाने के लिए 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग का पूरा तरीका बदल दिया है, जिसका सीधा मतलब है अगर आप समय पर भुगतान करते हैं तो उसका फायदा तुरंत मिलेगा, लेकिन एक छोटी सी गलती भी आपके क्रेडिट स्कोर को फौरन नुकसान पहुंचा सकती है।

अगर आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सिबिल स्कोर (CIBIL Score) और क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों के लिए नियमों में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है। 1 अप्रैल 2026 से लागू हुई नई गाइडलाइन के अनुसार, अब आपका क्रेडिट स्कोर महीने में केवल एक बार नहीं, बल्कि हर हफ्ते अपडेट किया जाएगा। इसके लिए आरबीआई ने महीने की चार विशेष तारीखें 7, 14, 21 और 28 तय की हैं। आइए बताते हैं कि यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा और इससे आम आदमी की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा।

Cibil Score Update

अभी तक क्या था नियम और क्या थी परेशानी?

पुराने नियमों के तहत, बैंक और वित्तीय संस्थान महीने में केवल एक बार ही ग्राहकों का क्रेडिट डेटा (जैसे लोन का भुगतान, ईएमआई, क्रेडिट कार्ड बिल) सिबिल जैसी कंपनियों को भेजते थे। इसका मतलब यह था कि अगर आपने अपनी ईएमआई महीने की 5 तारीख को चुका दी है, तो वह आपके सिबिल स्कोर में अगले महीने की शुरुआत में अपडेट होती थी। इस 30-45 दिनों की देरी के कारण कई बार ग्राहकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। उदाहरण के लिए, यदि किसी ने अपना पुराना कर्ज चुका दिया है, तो भी सिबिल में पुराना डेटा दिखने के कारण उसे नया लोन मिलने में हफ़्तों का इंतजार करना पड़ता था।

End of Feed