Year Ender 2025: भारतीय स्टार्टअप के लिए शानदार रहा यह साल, निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा!

Year Ender 2025 भारतीय स्टार्टअप्स के लिए 2025 नकदी का वर्ष बन कर उभरा। इस वर्ष को सार्वजनिक बाजारों के जरिए निकासी में जोरदार वृद्धि के लिए याद रखा जाएगा। 2025 में फंडिंग में कमी आई लेकिन 2024 की तुलना में औसत मध्यम सौदों के आकार में दोगुना वृद्धि दर्ज की गई।

Year Ender 2025 : भारतीय स्टार्टअप के लिए यह वर्ष समाप्त होने के साथ नकदी का वर्ष बन कर उभरा है। जहां एक ओर सार्वजनिक निर्गम गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई तो वहीं डील की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। वर्ष 2023 को फंडिंग विंटर यानी पूंजी जुटाने के लिए एक कठिन दौर के रूप में जाना गया और 2024 को सतर्क आशावाद के रूप में परिभाषित किया गया। इसी तरह, 2025 को सार्वजनिक बाजारों के जरिए निकासी में जोरदार वृद्धि के लिए याद किया जाएगा।

Startups

भारतीय स्टार्टअप्स के लिए नकदी का वर्ष बन कर उभरा 2025 (फोटो क्रेडिट- iStock)

इस वर्ष फंडिंग में कमी आई लेकिन औसत मध्यम सौदों का आकार 2024 की तुलना में लगभग दोगुना होकर 14 लाख अमेरिकी डॉलर हो गया, जो कि निवेशकों की बढ़ती मैच्योरिटी को दर्शाता है।

End of Feed