24K Gold के कंगन पहनकर भारत लौटी महिला, कस्टम ने किया जब्त, जानें आप विदेश से कितना ला सकते हैं सोना?

गोल्ड एक कीमती धातु है और इसके आयात व रिज़र्व पर नज़र रखने का काम RBI करता है। विदेश से भारत लौटते समय आप कितना सोना ला सकते हैं, इसकी सीमा सरकार तय करती है। अगर कोई यात्री इस तय सीमा से ज्यादा सोना लाता है, तो उसे उस पर कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ती है।

विदेश से लौटते वक्त अगर आप सोना लाने की सोच रहे हैं तो जरा संभल जाइए। हाल ही में एक महिला जब 24 कैरेट गोल्ड के कंगन पहनकर भारत लौटी, तो एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें जब्त कर लिया। लेकिन बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, सोना लाने के लिए सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं और तय सीमा से ज्यादा गहने या गोल्ड लाने पर तुरंत कार्रवाई हो सकती है। अब सवाल ये है कि आखिर विदेश से भारत लौटते वक्त आप कितना सोना कानूनी तौर पर ला सकते हैं? उससे पहले जानते हैं आखिर महिला के 24 कैरेट के सोने के कंगनों का गया हुआ?

Gold Limit

क्या है मामला?

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में एक खास फैसला सुनाया है जिसमे विदेश से सोना पहनकर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, अशिया नाम की भारतीय महिला नवंबर 2023 में सऊदी अरब से दिल्ली लौटी थीं उसने हाथ में चार 24 कैरेट सोने की चूड़ियां पहन रखी थीं, जिनका वजन 250 ग्राम था। लेकिन जैसे ही महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो कस्टम विभाग ने इन्हें जब्त कर लिया और स्मगलिंग का शक जताया। हालांकि, जब केस शुरू हुआ तो अदालत ने कहा कि अशिया न तो आदतन अपराधी हैं और न ही इतनी गोल्ड की मात्रा किसी बिजनेस के लिए पर्याप्त है। इसलिए उन्हें केवल वेयरहाउसिंग चार्ज भरकर अपना जेवर वापस लेने की अनुमति दी गई।

End of Feed