नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे UP में 'वर्क फ्रॉम होम' की आहट, CM योगी आदित्यनाथ ने कंपनियों से की ये खास अपील

क्या उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कंपिनयों में ऑफिस और रिमोट (घर से काम) करने का मॉडल शुरू हो सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनियों से 'वर्क फ्रॉम होम' मॉडल अपनाने की अपील की है।

ईरान संकट के लंबा खिंचने और जल्द समाधान की उम्मीद कमजोर पड़ने के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने खुद भी अपने काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या कम कर उदाहरण पेश किया है। इसके बाद देशभर में तेल की खपत घटाने को लेकर पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में CM Yogi Adityanath भी लगातार बैठकों के जरिए ईंधन बचत के उपायों पर जोर दे रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी कंपनियों के लिए कई सुझाव दिए गए। बैठक में कंपनियों से अपील की गई कि वे सप्ताह में कम से कम 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था अपनाएं, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके। आइए समझते हैं कि मुख्यमंत्री के इन सुझावों का आने वाले दिनों में क्या प्रभाव पड़ेगा।

UP News

यूपी में लौट सकता है वर्क फ्रॉम होम

'वर्क फ्रॉम होम' अपनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से अपनी वाहन फ्लीट में 50% की कटौती करने और सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो, बस या साइकिल) का उपयोग करने को कहा है। ऊर्जा संरक्षण के लिए उन्होंने 50 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को सप्ताह में दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' व्यवस्था अनिवार्य करने पर बल दिया। साथ ही, सचिवालय में एसी का टेम्परेचर 24-26 डिग्री रखने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed