ग्राहकों से वसूला गया एक्स्ट्रा चार्ज तो आधे से ज्यादा घट जाएंगे UPI यूजर, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

केंद्र सरकार ने Payment and Settlement Systems Act, 2007 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिससे 3000 रुपये से अधिक की यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू हो सकता है।

यूपीआई भारत में डिजिटल पेमेंट का एक सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हर दूसरा व्यक्ति यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच 3000 रुपये से अधिक की यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (Merchant Discount Rate) वसूले जाने से एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूपीआई का इस्तेमाल पहले की तरह ही लोकप्रिय रहेगा या इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या घट जाएगी?

Merchant Discount Rate

क्या सच में घट जाएंगे यूपीआई यूजर (AI Generated Image)

घट कर आधे रह जाएंगे यूपीआई यूजर

भारत के कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LocalCircles के एक हालिया राष्ट्रव्यापी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, अगर बड़े मर्चेंट्स 3,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या ट्रांजैक्शन फीस लगाते हैं और इसे ग्राहकों से वसूलते हैं तो आधे से अधिक यानी 10 में से 5 यूजर यूपीआई का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे।

End of Feed