क्या LPG सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे? सरकारी सूत्रों ने दिए ये संकेत

क्या कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बाद अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ने वाले हैं?

Petrol-Diesel price hike: ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी है। इससे तेल से गैस का आयात बिल तेजी से बढ़ा है। भारत पर भी इस युद्ध का बहुत बुरा असर हुआ है। क्रूड की कीमतों में उछाल के बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब आशंका है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे? इस बीच सरकारी सूत्रों से इसको लेकर जानकारी आई है।

Petrol Pump

क्या बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?

PTI ने शुक्रवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी वजह यह है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच, खुदरा दरों पर चार साल से लगी रोक के कारण तेल कंपनियों का नुकसान लगातार बढ़ रहा है।

End of Feed