बिजनेस

Gold Hallmarking: 9 कैरेट सोने पर भी होगी हॉलमार्किंग? इससे सोना खरीदने वालों को क्या फायदा

Hallmarking on 9 Carat Gold: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रतिनिधियों ने 9 कैरेट सोने के लिए हॉलमार्किंग और HUID संख्या के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अधिकारियों से अपील की। साथ ही बताया कि यह क्यों जरूरी है।

Image

नौ कैरेट के सोने पर भी हॉलमार्किंग क्यों जरूरी (तस्वीर-Canva)

Hallmarking on 9 Carat Gold: हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों ने बढ़ोतरी का कई बार रिकॉर्ड बनाया। जो अब तक की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। इसी बीच सोने के व्यापारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से एक महत्वपूर्ण अपील की है। प्रस्ताव में हॉलमार्किंग का विस्तार करने की मांग की गई। 9 कैरेट सोने के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग यूनिक आईडेंटिफिकेशन (HUID) संख्या शुरू करने पर जोर दिया गया। इस मांग उद्देश्य सोना-चांदी खरीदने वालों पर वित्तीय टेंशन कम करना है। इसी बीच दिल्ली के ज्वेलरी बाजार में चांदी की कीमतें 92,600 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। इसी तरह सोने की कीमतें तेजी से 75000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,375 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की कीमत 30.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

जल्द होगी 9 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रतिनिधियों ने 9 कैरेट सोने के लिए हॉलमार्किंग और HUID संख्या के महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करने के लिए हाल में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अधिकारियों के साथ बैठक की। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक IBJA के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने उपभोक्ताओं पर बढ़ती कीमतों के प्रतिकूल प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं और उपभोक्ताओं को इसकी मार महसूस हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने अधिकारियों से मुलाकात की। इसमें कहा गया कि 9 कैरेट के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की अनुमति दी जाए। गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत निर्धारित करने में IBJA के इनपुट को मान्यता देता है।

9 कैरेट सोने के लिए हॉलमार्किंग क्यों जरूरी?

वर्तमान में 27,740 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर 9 कैरेट सोने पर 3% अतिरिक्त जीएसटी लगता है। अगर 9 कैरेट सोने के लिए हॉलमार्किंग को मंजूरी मिल जाती है, तो उपभोक्ताओं को बजट की कमी में बड़े आभूषणों तक पहुंच प्राप्त होगी। 9 कैरेट सोने को शामिल करने के लिए हॉलमार्किंग का प्रस्तावित विस्तार सोने की कीमतों में वृद्धि से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के प्रति गोल्ड इंडस्ट्री की एक्टिव प्रतिक्रिया को रेखांकित करता है, जो अनिश्चित वित्तीय समय के बीच सोना खरीदने वालों के लिए संभावित राहत प्रदान करता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article