Why Stock Market Is Down: शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स-निफ्टी धराशाई, क्या आपका पैसा भी डूबा?

​शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के आखिरी दिन जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाटा स्टील, कोटक बैंक जैसे शेयरों में 6% तक गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% टूट गए।

Why Stock Market Is Down: 25 जुलाई शेयर शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित होता दिख रहा है। दरअसल, कारोबारी सत्र के आखिरी दिन 25 जुलाई को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही बाजार लाल निशान में खुला और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स 650 अंक गिर गया और निफ्टी 200 अंक टूटकर नीचे फिसल गया। भारत-यूके ट्रेड डील की खबर से बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके उलट देखने को मिले।

Share Market Crash

Share Market Crash (Pic Credit: iStock)

क्या हुआ बाजार में?

बाजार की शुरुआत ही कमजोर रही। सेंसेक्स 650 अंक गिरकर 81,520 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24,840 पर ट्रेड करता नजर आया। ये गिरावट इसलिए और चौंकाने वाली रही क्योंकि एक दिन पहले ही भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ था। निवेशकों को उम्मीद थी कि इससे बाजार को मजबूती मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह के समय ही बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 6% तक की गिरावट आई। सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% लुढ़क गया।

End of Feed