दुनियाभर के बाजारों में कोहराम, लेकिन Sensex-Nifty में तूफानी तेजी, आखिर क्यों?

Sensex-Nifty में 1 महीने में करीब 14% की तेजी दिखाई है। जबकि, इस दौरान नैस्डेक, कोस्पी और निक्केई जैसे ग्लोबल इंडेक्स 4 से 14% तक लुढ़क चुके हैं। आखिर अचानक भारतीय बाजार में ये तूफानी तेजी क्यों आई?

Global Market Vs Sensex-Nifty : जब अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों के शेयर बाजार आसमान छू रहे थे, तो भारतीय बाजार को 'सफेद हाथी' कहा जा रहा था। महंगा क्रूड, कमजोर रुपया, बेहिसाब वैल्यूएशन और घटती कमाई को इस हाथी के ऊपर बोझ बताया जा रहा था। लेकिन, अब उदय कोटक की बात अब सही साबित हो रही है कि "जब हाथी नाचता है, तो सबको उसके लिए जगह बनानी पड़ती है।"

global market vs nifty sensex

भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी

पिछले 1 महीने में जहां Nifty-Sensex में करीब 14% की तेजी आई है। वहीं, न्यूयॉर्क से टोक्यो और सियोल से शंघाई तक बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। Nifty बुधवार 25 नवंबर को 25,942.70 तक पहुंच गया। इस तरह पिछले करीब 1 महीने में 13.92% यानी 3168 अंक की रैली की है। इसी तरह, सेंसेक्स आज 84,327.34 अंक तक पहुंच गया और एक महीने में 10,744.19 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 14.60% उछला है।

End of Feed