बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहे Railway PSU Stocks, क्यों आई तूफानी तेजी?

शेयर बाजार में आज रेलवे PSU स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। RVNL, IRCON, IRFC और RailTel जैसे शेयर 5% से 8% तक उछल गए। यह तेजी सिर्फ मार्केट रैली नहीं, बल्कि सेक्टर-स्पेसिफिक ट्रिगर्स का असर है, जो निवेशकों को दोबारा रेलवे थीम की तरफ खींच रहे हैं।

Railway Stocks Rally Today: शेयर बाजार में तेजी का माहौल लौटते ही रेलवे PSU स्टॉक्स में जोरदार रैली देखने को मिली है। RVNL से IRCON तक तमाम सरकारी रेलवे कंपनियों के शेयरों में 5 से 8% का उछाल देखने को मिला है। एक्सपर्ट इसे मार्केट रैली वाली तेजी नहीं, बल्कि सेक्टर-स्पेसिफिक ट्रिगर्स का असर मान रहे हैं।

Railway Stocks Rally

रेलवे स्टॉक्स में जोरदार तेजी

कौनसा शेयर कितना भागा?

आज रेलवे PSU स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां Rail Vikas Nigam करीब 5.41% चढ़कर ₹263.16 पर पहुंचा, Indian Railway Finance Corporation 5.90% उछलकर ₹92.38 पर रहा, जबकि Ircon International सबसे ज्यादा 8.43% की तेजी के साथ ₹125.05 पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा RailTel में 7.76% और Container Corporation में 5.77% की बढ़त दर्ज हुई, जिससे साफ है कि पूरी रेलवे थीम में ब्रॉड-बेस्ड खरीदारी देखने को मिल रही है और सेक्टर में मजबूत मोमेंटम बना हुआ है।

End of Feed