Reliance Layoff News: मुकेश अंबानी करने जा रहे कर्मचारियों की छंटनी, जानें कौन सी मजबूरी आन पड़ी

Mukesh Ambani, Reliance job cuts: मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल की वैल्यू $125 बिलियन से गिरकर $50 बिलियन रह गई है। बिक्री में गिरावट और मार्केट में कम वैल्यूएशन के चलते नौकरी और खर्च में कटौती की जा रही है। नई भर्तियों और स्टोर्स के विस्तार पर रोक लगाई गई है। रिलायंस रिटेल ने 2024 में 38,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Ajio के मार्केटिंग बजट में भी कटौती की गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2024 में 38000 कर्मचारियों की छंटनी और मार्केटिंग बजट में कटौती।
  • नई भर्तियों पर रोक, सिर्फ अंबानी के ऑफिस की मंजूरी के बाद ही होंगी नई नियुक्तियां।
  • कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 50 बिलियन डॉलर, IPO के लिए 125 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कोशिश।

Mukesh Ambani Company Layoff News: मुकेश अंबानी को रिटेल बिजनेस में चिंता हो रही है। रिलायंस रिटेल के बिजनेस को अरबपति की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं। अब कंपनी छंटनी का रूख अपना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे की वजह रिटेल सेगमेंट में बहुत ही धीमीं बिक्री है। बताया जा रहा है कि ब्रोकरों ने कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 50 बिलियन डॉलर कर दिया है। जो कि दो साल पहले जब कंपनी ने धन जुटाया था, तबकी कीमत का आधा है।

Reliance Retail Layoff News

रिलायंस रिटेल संकट में? दो साल में वैल्यू आधी, नौकरी और खर्च में कटौती शुरू!

जब दो साल पहले निवेश जुटाया था, तब यह मूल्यांकन $125 बिलियन था। अंबानी ने निवेशकों को स्वीकार किया कि कंपनी का बहुत तेजी से विस्तार हुआ, जिससे मौजूदा स्थिति बनी।

End of Feed