मुकेश अंबानी और दूसरे अरबपति सिंगापुर-दुबई में क्यों बना रहे हैं होम ऑफिस, जानें माजरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 08:38 PM IST

Mukesh Ambani Home Office In Singapore: मनी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के अनुसार टैक्स की कम दर और बेहतर सुरक्षा उपायों की वजह से सिंगापुर फैमिली ऑफिस के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। और 2021 तक दुनिया के करीब 700 सुपररिच वहां बसे हैं। हालांकि लगातार बढ़ती अमीरों की संख्या को देखते हुए, वहां परेशानी भी बढ़ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगापुर में सुपर रिच के बसने और अपने ऑफिस खोलने से कार, प्रॉपर्टी आदि की कीमतें बढ़ गई हैं।
  • अब सिंगापुर सरकार सुपर रिच पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।
  • सिंगापुर, दुबई से सुपररिच के लिए दुनिया में अपने बिजनेस का विस्तार करना आसान होता है।

Mukesh Ambani Home Office In Singapore:एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)अब सिंगापुर में फैमिली ऑफिस (Family Office) खोलने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी ने इसके लिए कर्मचारियों की भर्तियां भी शुरू कर दी है और इसके देखरेख के लिए मैनेजर भी रख लिया है। इसके अलावा सिंगापुर में फैमिली ऑफिस किस जगह खोला जाएगा, उसके लिए प्रॉपर्टी भी भी चुन ली गई है। ऐसा नही है कि मुकेश अंबानी भारत के कोई पहले अमीर हैं, जिन्होंने अपना फैमिली ऑफिस विदेश में खोला है। इस लिस्ट में कई सुपर रिच के नाम शामिल हैं।

Mukesh Ambani Home Office in Singapore

अमीरों की पसंदीदा जगह बना सिंगापुर

अंबानी अकेले नहीं

अगर भारत से बाहर फैमिली ऑफिस खोलने की बात है तो इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के अलावा, भारतीय क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज WazirX के फाउंडर्स निश्चल शेट्टी और सिद्धार्थ मेनन, ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और बांगर फैमिली के कृष्ण कुमार बांगर जैसे लोग भी शामिल है। एक तरफ मुकेश अंबानी सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं, दूसरी तरफ के कृष्ण कुमार बांगर भी सिंगापुर में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे ही निश्चल शेट्टी और सिद्धार्थ मेनन दुबई शिफ्ट हो गए हैं। वहीं दुनिया के दूसरे अरपबतियों की बात की जाय तो अरबपति रे डालियो (Ray Dalio) और गूगल के को-फाउंडर (Sergey Brin) ने भी सिंगापुर में अपना फैमिली ऑफिस खोला है।

End of Feed